healthउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराज्य - शहरस्वास्थ्य

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज नोएडा की निगरानी को तीन सदस्यीय समिति गठित

नई दिल्ली: ईएसआई कॉरपोरेशन (ESIC) की 197वीं बैठक के दौरान माननीय अध्यक्ष के निर्देशों के तहत, दस नवनिर्मित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेजों में गतिविधियों के शुरू होने की स्थिति की निगरानी करने और इस पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए तीन-तीन सदस्यों वाली समितियों का गठन किया गया है।

इस क्रम में, उत्तर प्रदेश स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, नोएडा के निरीक्षण और गतिविधियों की निगरानी के लिए निम्नलिखित सदस्यों वाली समिति को नामित किया गया है:

समिति के सदस्य: डॉ. विजय सिंह चौहान (जो कि स्टैंडिंग कमेटी और ईएसआई कॉरपोरेशन के केंद्र से नॉमिनेटेड मेंबर हैं)

मंत्रालय:  अजय शर्मा, अपर सचिव

ईएसआईसी मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी: डॉ. गुंजन गुप्ता, एमसी (चिकित्सा प्रशासन)

इस जिम्मेदारी के मिलने पर डॉ. विजय सिंह चौहान ने मंत्री जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हम कॉलेज का अच्छे से निरीक्षण करेंगे और उच्च मंशा व अपेक्षाओं के अनुरूप अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। साथ ही, उन्होंने मंत्री जी की सराहना करते हुए कहा कि मंत्री जी का मुख्य उद्देश्य ईएसआईसी (ESIC) सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाना तथा उन्हें सभी नागरिकों के लिए सुलभ व उपयोगी बनाना है।

विशेष योगदान: डॉ. विजय सिंह चौहान का इससे पूर्व ईएसआईसी हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा और ईएसआईसी हॉस्पिटल मुरादाबाद को स्वीकृत कराने में बहुत बड़ा योगदान रहा है। यह समिति अब नोएडा स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज का दौरा कर वहां चल रही गतिविधियों की स्थिति की समीक्षा करेगी और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button