उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराज्य - शहरव्यवसायव्यापार

नवीन गुप्ता ने फिर से संभाला आईआईए नोएडा चैप्टर चेयरमैन का पदभार 

नोएडा सेक्टर-27 स्थित होटल में नोएडा चैप्टर द्वारा चेयरमैन नवीन गुप्ता के नेतृत्व में जनरल बिज़नेस मीट, मंथन बैठक एवं चेयरमैन इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया, मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा विधायक पंकज सिंह वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में EPFO के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त सुवेश पांडेय ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद नवीन गुप्ता ने इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन नोएडा चैप्टर के चेयरमैन के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डिविजनल चेयरमैन तथा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाज़ियाबाद, बुलंदशहर एवं सिकंदराबाद चैप्टरों के चेयरमैन भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लगभग 170 उद्योगपति, उद्यमी एवं व्यवसायी शामिल हुए, जिससे यह आयोजन उद्योग जगत के लिए संवाद, नेटवर्किंग, विचार-विमर्श एवं आपसी समन्वय का प्रभावी मंच सिद्ध हुआ।

अपने संबोधन में पंकज सिंह ने औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना तथा उद्योगों से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

विशिष्ट अतिथि सुवेश पांडेय ने EPFO की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं एवं उद्यमियों के हितों से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी। बैठक के दौरान उद्योगों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत मंथन हुआ। उपस्थित उद्यमियों ने औद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं, सरकारी विभागों से जुड़ी चुनौतियों और व्यापारिक समस्याओं पर अपने सुझाव रखे। सभी पदाधिकारियों ने उद्योगों के हित में सहयोग और समन्वय को और मजबूत बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में आईआईए नोएडा चैप्टर के चेयरमैन नवीन गुप्ता ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डिविजनल चेयरमैन, सभी चैप्टर पदाधिकारियों, सरकारी अधिकारियों तथा उपस्थित सभी उद्योगपतियों एवं उद्यमियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आईआईए नोएडा चैप्टर भविष्य में भी उद्योगों के हितों की रक्षा, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान एवं औद्योगिक विकास को गति देने के लिए इस तरह के सार्थक और उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button