healthउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहरस्वास्थ्य

कारगिल विजय दिवस पर नोएडा में हुआ विशाल रक्तदान महोत्सव 

नोएडा। सेक्टर-56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित विशाल रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया गया, रक्त संग्रह के लिए भारतीय सेना की टीम स्वयं उपस्थित रही।

लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रबंध ट्रस्टी जे. एम. सेठ ने बताया कि आज कारगिल के अमर वीरों को रक्तदान के माध्यम से हमनें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर में रक्तदान करने 166 दाता आए, 25 लोगों को फिर आने के लिए कहा गया और 141 रक्त यूनिट प्राप्त हुए और यह हमारे लिए एक गर्व की बात है। इसी के साथ रक्तदान के साथ साथ एम्स न्यू दिल्ली की टीम ने नेत्र दान व अंग दान का आयोजन भी किया जिसमें 20 दाताओं ने नेत्र और अंगदान का संकल्प लिया।

मंदिर ट्रस्टी गुरिंदर बंसल ने बताया कि लगभग 10 सदस्यों वाली ब्लड डोनेशन टीम ने इस कार्य का संचालन मन्दिर समिति के सदस्य और इस प्रोजेक्ट के मुख्य प्रेरक ए.के. गुप्ता के नेतृत्व में किया वहीं रक्त दाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, महासचिव वी.के. सेठ, एनईए की टीम, पंजाबी विकास मंच चेयरमैन दीपक विग, वाईस चेयरमैन संजीव पुरी एवं उनकी टीम, फ़ोनरवा महासचिव के. के. जैन व टीम, आरडवल्लूए- 56 प्रधान संजय मावी एवं टीम, हरीश जुगरान प्रधान नया बाँस सोसाइटी व उनकी टीम ने आकर सब दाताओं उत्साहवर्धन किया।

आज मंदिर समिति ने मंदिर के लिए 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम उपलब्ध करवाने में सहयोग देने के लिए नया बांस सोसाइटी के प्रधान हरीश जुगरान व मंदिर की अन्नपूर्णा रसोई में चिमनी की व्यवस्था में सहयोग देने के लिए मंदिर महिला मंडल की सदस्य विनोद कुमारी बंसल जी को भी इस अभूतपूर्व सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए माननीय विपिन मल्हन व मंदिर समिति के प्रधान आर एन गुप्ता जी द्वारा सम्मानित किया गया।

आयोजकों में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी आर.एन. गुप्ता, ओ. पी. गोयल, आर. के. भट्ट, इंदर पाल खंडपुर, हरीश सभरवाल, अंबेश भांबरी, संजीव बांधा, ब्लड डोनेशन टीम के डा. कर्नल योगेश मानिकतला, करण अनेजा, अभिषेक जैन, सुशील रियू, नितिन गुप्ता, अशोक त्यागी, निर्मल हांडा, मंजू सेठ, मधु भट्ट , वंदना बंसल, आदि ने इस नेक काम में योगदान करने के लिए प्रेरित किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button