उत्तर प्रदेशधर्म कर्ममनोरंजनमहिलाराज्यराज्य - शहर

भारतीय युग वशिष्ठ ब्रह्मानंद संघ के सभापति  कृपा बिंदु भट्टाचार्य के निर्देशन में दिल्ली शाखा द्वारा गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन

नोएडा llभारतीय युग वशिष्ठ ब्रह्मानंद संघ के सभापति  कृपा बिंदु भट्टाचार्य जी के निर्देशन में दिल्ली शाखा द्वारा गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल सेक्टर 20 , Noida में किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ किया गया तत्पश्चात  गुरु ब्रह्मानंद शास्त्री जी के शिष्यों द्वारा हरित गुरु दक्षिणा (वृक्षारोपण) , सामूहिक जप एवं गुरु पूजन किया गया एवं तत्पश्चात गुरु शिष्यों द्वारा गुरु चर्चा एवं पूज्य गुरुदेव भगवान द्वारा दी गई शिक्षाओं पर बृहद चर्चा आयोजित की गई।

इसी के साथ दरिद्र नारायण सेवा के रूप में भंडारा सेवा का आयोजन किया गया एवं प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद गुरु जी के शिष्यों द्वारा नृत्य, संगीत के साथ ही साथ जीवन का सार विषय पर एक लघु नाटिका का भी मंचन ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल में स्थित ब्रह्मानंद ऑडीटोरियम में किया गया, जिसने उपस्थित भक्त मंडली का मन मोह लिया।

इस गुरु पूर्णिमा समारोह मेंआयोजित पूजा में प्रत्येक व्यक्ति भक्ति में सराबोर एवं अपने गुरु के प्रति समर्पित दिखाई दिया, पूजा में विशेष रूप से दिल्ली शाखा अध्यक्ष Shri गौतम दासगुप्ता (संस्थापक ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल) Udayan Ghosh ( Asstt Gen secretary ) , Jyotsna Mazumdar ( Secretary ), Chiranjeev Gupta ( Treasurer ) Gautam Saha & Sh. Shivam Thakur ( Asstt Secretary ) समेत , Bhartiya Yugavashishtha Brahmanand Sangh की दिल्ली शाखा के सभी सदस्य और आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।  समारोह का समापन भजन संध्या के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button