उत्तर प्रदेशधर्म कर्ममनोरंजनमहिलाराज्यराज्य - शहर

नोएडा पंजाबी समाज द्वारा भव्य वैशाखी उत्सव का आयोजन

नोएडा llनोएडा पंजाबी समाज द्वारा पावन पर्व वैशाखी के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 13 अप्रैल 2026 को सायं 7:00 बजे से वेडिंग विला, सेक्टर-51, नोएडा में किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सदस्यों एवं आम जनमानस को पंजाबी संस्कृति,परंपरा और भाईचारे की भावना से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां,भांगड़ा-गिद्धा,लाइव म्यूजिक तथा पारंपरिक व्यंजनों का विशेष आकर्षण रहा।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य अतिथि,समाजसेवी,वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर वैशाखी के इस पावन पर्व को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया।

नोएडा पंजाबी समाज के अध्यक्ष राजीव अजमानी ने बताया कि वैशाखी केवल एक त्योहार नहीं बल्कि खुशहाली, समृद्धि और एकता का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक जुड़ाव को और मजबूत करते हैं। संयोजक विपिन मल्हन ने कहा की नोएडा पंजाबी समाज भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, जिससे नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम का संचालन महासचिव रणधीर सिंह ने किया तथा आभार कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में नोएडा पंजाबी समाज के अध्यक्ष राजीव अजमानी महासचिव रणधीर सिंह कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा,संरक्षक हरजीत सिंह साहनी,राकेश शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरज वर्मा,उपाध्यक्ष संदीप विरमानी,राहुल नैयर,सचिव संजीव भयाना,इंदर मोहन कुमार,जतिन मेहता,संयुक्त सचिव गिरीश नारंग,भूपेंद्र सिंह,प्रीतपाल सबरवाल,अजय भूटानी,परमजीत सिंह बमराह प्रिंट मीडिया मनिंदर सिंह रयात कार्यकारिणी सदस्य एवं फाउंडर अशोक मल्होत्रा,ए के सहगल,संदीप मल्होत्रा,टी एस अरोड़ा,जे पी उप्पल,रजनीश चोपड़ा आदि मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button