उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराज्य - शहर

सिंधी वेलफेयर एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर की नई कार्यकारी समिति गठित

नोएडा। सिंधी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा अपनी वार्षिक आम सभा में गौतम बुद्ध नगर की नई कार्यकारी समिति गठित की गई। इस अवसर पर एसोसिएशन ने पिछले दो वर्षों के दौरान किए गए महत्वपूर्ण कल्याणकारी कार्य और अन्य गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया साथ ही वर्ष 2025-26 के खातों का विवरण भी साझा किया गया जिसे वार्षिक आम सभा द्वारा अनुमोदित कर दिया गया।

एसोसिएशन की कार्यकारी समिति के विभिन्न पदों के लिए सदस्यों ने सर्वसम्मति से घनश्याम डी. देवनानी को अध्यक्ष, प्रेम प्रकाश मंगानी को उपाध्यक्ष, शंकर लाल कालरा को कोषाध्यक्ष, हरीश कुमार निहलानी को महासचिव, दलीप बिजलानी को अतिरिक्त सचिव, श्रीमती हीरल कवलानी को सामाजिक सचिव और श्रीमती प्राची डियालानी को एसोसिएशन का प्रचार सचिव (पब्लिसिटी सेक्रेटरी) चुना। इन सभी का कार्यकाल दो वर्षों का होगा। सभी सदस्यों ने निवर्तमान अध्यक्ष चित्रा सहजवानी के पिछले 7 वर्षों तक एसोसिएशन के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनको सम्मानित किया।

वार्षिक आम सभा में बड़ी संख्या में वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया जिनमें भारतीय सिंधु सभा (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश जोतवानी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. एच.के. सहजवानी, और श्रीमती चित्रा सहजवानी, पूर्व पदाधिकारी जी.जी. भागचंदानी, प्रेम प्रकाश, शंकर लाल कालरा, एन.के. रूपवानी, मोहिनी कुमार, दीपक खेमानी, अरुण कुमार, विजय भोजवानी, हेमराज कोस्थानी तथा एसोसिएशन के अन्य प्रतिष्ठित सदस्य मुख्य रूप से एन.के. मनसुखानी, दीपक रामवानी, किशोर बालानी, श्रीमती माधुरी कालरा, सुखवानी और अन्य शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एन. के. रुपवानी द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button