healthउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहरस्वास्थ्य

नोएडा में फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन ने बैसाखी उत्सव के जरिए बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का दिया संदेश

नोएडा llनोएडा में स्थित फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन द्वारा बैसाखी के पावन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ मिलकर नृत्य, स्वादिष्ट व्यंजनों का वितरण एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अमरजीत कौर रहीं, जो अमेरिका में एक आईपी प्रोफेशनल हैं। उन्होंने बैसाखी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पंजाब का एक अत्यंत महत्वपूर्ण त्योहार है, जो प्रकृति, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अमेरिका में जन्म और परवरिश होने के बावजूद अपनी जड़ों से जुड़े रहना उन्हें जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन व्यक्ति को प्रकृति से जोड़ते हैं और विनम्रता सिखाते हैं।

फाउंडेशन के बच्चों के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि संस्था का मुख्य उद्देश्य उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं भावनात्मक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर फाउंडेशन के निदेशक डॉ. महिपाल सिंह एवं डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुष्मिता भाटी, एडमिन हेड कृष्णा यादव, सेंटर मैनेजर सुरभि जैन, डिजिटल मीडिया मैनेजर सौम्या सोनी, विशेष शिक्षिका इलिका रावत, फिजियोथेरेपिस्ट अभिनव प्रताप सिंह, नैतिक ओझा एवं रजत शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने सभी के मन में उत्साह, अपनापन और सांस्कृतिक जुड़ाव की भावना को और मजबूत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button