थाना सूरजपुर पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

नोएडा llथाना सूरजपुर पुलिस टीम द्वारा मोजर वियर गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर चैकिंग की जा रही थी, कि तभी 02 मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट पर 04 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो दोनों मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा बिना रुके अपनी मोटरसाइकिल को तेज मोड़कर रेलवे लाइन के किनारे किनारे जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा जब मोटरसाइकिल सवारों का पीछा किया गया तो हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई, बदमाशों द्वारा अपने आपकों घिरता देख पेड़ व झाड़ियों की आड़ लेते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया तो आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में 02 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, घायल बदमाशों की पहचान 1. मुकेश उर्फ मुक्के पुत्र स्व0 रामनरेश मण्डल निवासी ग्राम टोला ननकार, थाना पताही, मोतीहारी (बिहार) वर्तमान पता ग्राम चौगानपुर, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर उम्र लगभग 32 वर्ष 2. आकाश पुत्र सूरजमल उर्फ सूरज निवासी ग्राम चीती, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर वर्तमान पता ग्राम बडपुरा, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 29 वर्ष के रूप में हुई है। इनके अन्य 02 साथी/बदमाश को पुलिस काँम्बिग के दौरान गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान क्रमशः 1. देवेन्द्र शर्मा उर्फ देवन शर्मा उर्फ देबू शर्मा पुत्र उमेश शर्मा निवासी ग्राम बकवा, थाना भेझा, मधुबनी (बिहार) वर्तमान पता ग्राम तिलपता, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 40 वर्ष 2. सतपाल पुत्र रामलाल निवासी ग्राम सूरजपुर, थाना चण्डोस, अलीगढ़ वर्तमान पता कठैहरा रोड कस्बा व थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 50 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्तगण थाना सूरजपुर पर पंजीकृत अभियोगो में वाँछित चल रहे थे, चारों अभियुक्तों के कब्जे से 01-01 तमंचा मय 01-01 खोखा कारतूस, व 01-01 जिंदा कारतूस व अभियुक्त मुकेश व आकाश के कब्जे से 01 ड्रिल मशीन एवं 02 ड्रिल रॉड बरामद किए गए है।



