भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की भव्य तैयारी शुरू
नोएडा llब्राह्मण एवं सनातन एकता संघ द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार ऋषि जमदग्नि और मां रेणुका के पुत्र भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की शुरुवात आज भगवान गणेश जी और भगवान परशुराम जी को निमंत्रण पत्र अर्पित करके किया गया,हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 19 अप्रैल दिन रविवार को रक्षा एडेला सोसायटी गौंड सिटी 2 ग्रेटर नोएडा बेस्ट में होने जा रहा है, कार्यक्रम संयोजक भाई राजकुमार दुबे जी ने बताया कि समाज से अधिक से अधिक लोगों की जोड़ने के लिए सभी पदाधिकारी लोगों से आह्वान कर रहे है,इस अवसर पर अजय मिश्र, अभिषेक तिवारी, धनंजय पाठक, नीरज झा, आदित्य भूषण चतुर्वेदी, संगीता तिवारी ममता तिवारी अनूप तिवारी पप्पू पांडे, पंकज चौधरी,आदि पदाधिकारी मौजूद रहे, संयोजक राजकुमार दुबे ने बताया कि 19 अप्रैल को सभी को जागृत होकर एक मंच पर आकर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाते हुए एक नारा देना होगा कि दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाला व्यक्ति अगर वह ब्राह्मण है तो वह मेरा भाई है मै किसी भी परिस्थिति में उसका साथ नहीं छोडूंगा,
मै हर वर्ष प्रतिबद्ध हु भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर आप सभी के लिए मंच सजाने हेतु, बस आप सभी को एक मंच पर आना होगा l



