थाना बिसरख पुलिस द्वारा घरों में घुसकर चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार
नोएडा llथाना बिसरख पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से घरो में घुसकर चोरी करने वाली घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त 1. बाबू उर्फ बाबुल हुसैन पुत्र रुपचन्द 2. शफीकुल इस्लाम पुत्र ऐनलहक को चिपियाना बुजुर्ग के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे 15000 रुपये नकद, 03 अंगूठी पीली धातु, 01 जोडी कान के कुण्डल पीली धातु, 01 नाक की बाली पीली धातु, 01 लैपटाप डेल कम्पनी, 01 सैमसंग स्मार्ट टीवी 40 इंच,01 मोबाईल फोन, 01 पिट्ठू बैग, काले रंग का कोट पैन्ट संबंधित मु0अ0सं0- 198/2026 एवं 6000 रुपये नकद, 02 दवा की शीशी संबंधित मु0अ0सं0-147/2026 तथा 02 अवैध चाकू बरामद किए गए है।
अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 17.03.2026 की रात्रि में ग्रीन इन्क्लेव, चिपियाना बुजुर्ग क्षेत्र में स्थित एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर उसमें प्रवेश किया गया तथा घर के अंदर से सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप एवं टीवी आदि सामान चोरी कर लिया गया। इसके अतिरिक्त, माह फरवरी में जीटी रोड स्थित लालकुआं क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर से नकदी एवं कुछ दवाइयाँ भी चोरी की गई थीं। उक्त घटनाओं के संबंध में थाना बिसरख पर मु0अ0सं0- 198/2026, धारा 305(a)/331(4) बीएनएस तथा मु0अ0सं0- 147/2026, धारा 305(a)/331(4) बीएनएस पंजीकृत हैं।



