स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने ऊर्जा मंत्री से की मुलाकात
नोएडा llप्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना से जुड़ी समस्याओं को लेकर फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर असोसिएशन (फोनरवा) के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने लखनऊ स्थित आवास पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने नोएडा में स्मार्ट मीटर लागू होने के बाद सामने आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को विस्तार से रखा।

फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि कई उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग, बैलेंस कटौती और रिचार्ज संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आम नागरिकों में असंतोष है। उन्होंने जनहित में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने और व्यवस्था में सुधार की मांग की। ऊर्जा मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा व त्रिलोक शर्मा को आश्वस्त किया कि विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि उपभोक्ताओं को सुचारु और बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके। फोनरवा की ओर से उम्मीद जताई गई कि मंत्री स्तर पर मामला उठने के बाद स्मार्ट मीटर व्यवस्था में आवश्यक सुधार होंगे। फोनरवा ने कहा कि पूर्व में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में तय किया गया था कि जरूरत पड़ने पर समस्याएं मंत्री के समक्ष रखी जाएंगी। अब निवासियों को सकारात्मक बदलाव की अपेक्षा है।



