अपराधउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर

श्रमिक उपद्रव पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, स्थिति हुई नियंत्रण में

नोएडा में पिछले चार-पांच दिनों से कुछ श्रमिकों द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों और अराजक गतिविधियों पर पुलिस ने सख्ती से नियंत्रण पा लिया है। एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस उमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए रखी और प्रभावी कार्रवाई की।

लगातार फुट पेट्रोलिंग और सघन निगरानी:-

पुलिस ने थाना क्षेत्र 63, 64, 121 और 122 समेत संवेदनशील इलाकों में लगातार फुट पेट्रोलिंग की। अधिकारियों और पुलिस बल की सक्रियता के चलते उपद्रवी तत्वों की पहचान कर उन्हें तत्काल काबू में लिया गया।

दृढ़ नेतृत्व से संभाला मोर्चा:-

उमेश यादव ने अपनी टीम के साथ पूरे हालात पर दृढ़ता से नियंत्रण बनाए रखा। पुलिस की तत्परता और सख्त रवैये के चलते किसी भी बड़ी अनहोनी को टाल दिया गया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल रही।

अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई :-

पुलिस ने उपद्रव फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उन्हें मौके पर ही काबू किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्ती बरती जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button