भारत विकास परिषद, नोएडा का गरिमामयी अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न
Noida llभारत विकास परिषद, नोएडा शाखा का अधिष्ठापन समारोह दिनांक 17 अप्रैल 2026 को अत्यंत गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों, सदस्यों एवं अतिथियों की प्रभावशाली उपस्थिति रही।

इस समारोह के अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पंकज सिंह विधायक नोएडा , जे. के. दादू आईएएस पूर्व सचिव भारत सरकार तथा श्री महेश बाबू गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने विधिवत शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों को स्वीकार किया तथा राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
अध्यक्ष: संजय कुमार गुप्ता
सचिव: अखिलेश भदोरिया
कोषाध्यक्ष: अक्षय पारीक
महिला सहभागिता: सुनीता मित्तल
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: सत्यनारायण गोयल
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में परिषद के उद्देश्यों एवं कार्यों की सराहना करते हुए नवगठित टीम को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने समाज के समग्र विकास में संगठन की सक्रिय भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद की नई टीम सेवा, संस्कार एवं समर्पण के मूल मंत्र के साथ कार्य करेगी। उन्होंने सभी से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु सहयोग का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।
भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा आयोजित यह समारोह संगठन की एकजुटता, सेवा भावना एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।डॉ. टीएन गोविल , प्रताप मेहता,विकास अग्रवाल अध्यक्ष श्री जी गौ सदन सुशील भारद्वाज महासचिव श्री जी गौसदन, एन के अग्रवाल, संजय बाली, महेश चौहान महानगर अध्यक्ष बीजेपी नोएडा , केशव गंगल, देवेंद्र गंगल, कुलदीप गुप्ता , मुकेश गुप्ता , रामरतन शर्मा, मनोज गोयल , मधुसूदन दादू ,पंकज जिंदल , मुकुल बाजपेयी , डॉ. महेश अग्रवाल , राजीव अजमानी , अरविंद कुमार, मलखान सिंह , डॉ. यतेंद्र राणा, दिनेश तोमर आदि उपस्थित रहे l



