उत्तर प्रदेश

टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन की ‘चतुर्थ महा अधिवेशन’ को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न 

नोएडा। सेक्टर 51 स्थित रामा सेलिब्रेशन में टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के कानपुर में होने वाले ‘चतुर्थ महा अधिवेशन’ को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गईं जिसमें लगभग सभी जिलों के प्रदेश पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि कानपुर में 3 दिवसीय ‘चतुर्थ महा अधिवेशन’ आयोजित होने जा रहा है जो 30 -31 अगस्त एवं 1 सितंबर को होने जा रहा है, कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों शामिल हो और कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि संगठन की मांग है कि जिस प्रकार से ट्रांसपोर्ट नगर और तमाम तरह के नगर बनाए गए हैं उसी प्रकार से वेडिंग इंडस्ट्रीज के लिए भी एक स्थान निश्चित होना चाहिए। व्यापारी वर्ग हमेशा सरकार के लिए काम करता है, टैक्स के रूप में सरकार का खजाना भरने का काम करता है, सरकार पर या देश पर जब भी कोई संकट आता है तो व्यापारी समाज सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करता है, लेकिन व्यापारियों के परिवार पर जब संकट आता है तो व्यापारी और उसका परिवार मुसीबत के पहाड़ के तले दबकर खत्म हो जाता है, इसलिए व्यापारियों के सम्मान के लिए टेंट नगर बनाया जाए और व्यापारियों को लीज पर जमीन दी जाए।

व्यापारियों की सुरक्षा के लिए व्यापारियों के परिवार को हेल्थ इंश्योरेंस दिया जाए इसी के साथ यदि किसी व्यापारियों के साथ कोई अनहोनी हो जाती है, तो व्यापारियों के परिवार को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाए।

बैठक में नोएडा से प्रदेश की टीम में घनश्याम चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष और विनोद गुप्ता को प्रदेश सचिव बनाया गया वहीं नोएडा जिला के जुझारु कार्यकर्ता और व्यापारी को प्रदेश की टीम में शामिल किया गया। ग्रेटर नोएडा से मुकेश को उपाध्यक्ष और विनोद को जेवर से उपाध्याय बनाया गया।

बैठक में बाराबंकी से हरीश श्रीवास्तव, बल्लामपुर से मंगल सिंह, रवि, श्रावस्ती से संदीप चौरसिया, बस्ती से राजेश श्रीवास्तव, गोंडा से रोबिन, ईशान जायसवाल, गोरखपुर से शशिकांत गुप्ता, सुल्तानपुर से संजय, कन्हैया कुमार गौड़ा, फैजाबाद से अजित कुमार, इलाहाबाद से प्रियां प्रियांक अग्रवाल, वी के शर्मा, रायबरेली से राजेश श्रीवास्तव, कानपुर से जगदीश गुप्ता, राकेश तिवारी, कन्नौज से राजू खान सीतापुर से मूनी जायसवाल, मैनपुरी से सुनील चौधरी, मिरर से पवन अरोड़ा, अलीगढ़ से वर्दी, गंगा मथुरा से निरंजन गुप्ता, बदायूं से भरद्वाजी, जितेन्द्र, हरदोई से पवन मिश्रा और राजिंदर सहजहांपुर से अनिल राठौड़, लखनऊ से ऋतिक जायसवाल, जितेंद्र वर्मा, असिस्टेंट जगदीश, अनवर शर्मा दीप, संरक्षक भूपेन्द्र सिंह, चेयरमैन पवन तलवार, वाइस चेयरमैन ओम मेहरा, अध्यक्ष विजय कुमार, महामंत्री नवीन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय मल्होत्र, अनु और अन्य जिलों से व्यापारी गण भी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button