healthउत्तर प्रदेश

EMCT की मासिक मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण पहल जारी

नोएडा llमहिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए EMCT ( एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट) द्वारा हाउसकीपिंग स्टाफ एवं घरेलू सहायिकाओं के लिए स्वच्छता जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण अभियान को हर माह जारी रखा गया है।

इस पहल के अंतर्गत नियमित रूप से मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता सत्र आयोजित किए जाते हैं तथा सैनिटरी पैड का वितरण किया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ एवं सुरक्षित मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और आवश्यक स्वच्छता उत्पादों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है।

इस पहल के बारे में रश्मि पांडेय ने कहा,:-“मासिक धर्म स्वच्छता महिलाओं के स्वास्थ्य और गरिमा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस पहल के माध्यम से EMCT का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता बढ़ाना, मासिक धर्म से जुड़े विषयों पर खुलकर संवाद को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आवश्यक मासिक धर्म स्वच्छता सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना है।”

इस सामाजिक पहल को रश्मि पांडेय, सरिता सिंह एवं रुचि जैन उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button