उत्तर प्रदेश

पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया दीपावली मिलन समारोह, किया संस्था का विस्तार 

नोएडा : सेक्टर 33 स्थित अग्रसेन भवन में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने दीपावली मिलन समारोह के साथ किया संगठन का विस्तार l

संस्था के अध्यक्ष विशेष त्यागी ने कहा कि दीपावली सिर्फ दीपों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह अपनों से मिलने, दिलों की दूरियाँ मिटाने और रिश्तों में नई मिठास घोलने का अवसर है। आज के इस ‘दीपावली मिलन’ कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति ने इस उत्सव की चमक और बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि ठाकुर एन.पी. सिंह जी ने हमारे निवेदन पर संरक्षक पद के लिए अपनी सहमति दी है इसी के साथ हमने अपनी संस्था का विस्तार करते हुए महासचिव पद पर किम्मी के., वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलबाग सिंह, प्रशासनिक सचिव श्रद्धा सिन्हा, विधिक सलाहकार एडवोकेट रणपाल अवाना, कार्यकारिणी सदस्यों को पदभार सौंपा है, और आशा करते हैं कि ये सभी पदाधिकारी पीजी संचालको के हित में काम करते हुए संस्था को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे l

महासचिव किम्मी के. ने बताया कि हमारी संस्था पीजी संचालको की समस्या के समाधान के लिए दिन रात कार्यरत है, हम उनकी मदद भी करते हैं जो हमारे सदस्य नहीं है क्योंकि हमारा उद्देश्य सिर्फ सदस्य बनाना नहीं हैँ बल्कि सभी की समस्या का समाधान कराना है

विधिक सलाहकार रणपाल अवाना ने कहा कि हम सभी पीजी संचालको को उनके हितों के लिए जागरूक करने का काम करेंगे साथ ही उनको होने वाली समस्याओं में कानूनी सहायता भी प्रदान करेंगे.

अंत में अभिषेक सिंघल और कपिल तलवार ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button