उत्तर प्रदेशमहिलाराजनीति

पुत्री शालिनी सिंह ने पिता बृजभूषण शरण सिंह जी को जन्मदिन के अवसर पर भेंट किया नोएडा में हेलीपैड, नेता जी ने किया उद्घाटन

नोएडा। वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद आदरणीय श्री बृजभूषण शरण सिंह जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनकी सुपुत्री श्रीमती शालिनी सिंह जी द्वारा उन्हें स्नेह एवं सम्मान स्वरूप नोएडा में एक हेलीपैड भेंट किया गया।

इस हेलीपैड का विधिवत उद्घाटन स्वयं आदरणीय श्री बृजभूषण शरण सिंह जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। शालिनी सिंह जी नोएडा की भाजपा कार्यकर्ता होने के साथ-साथ नोएडा सिटिज़न फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने अपने पिता के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए यह विशेष पहल की।

इस अवसर पर परिवारजनों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने श्री बृजभूषण शरण सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button