healthउत्तर प्रदेश

आईएमएस लॉ कॉलेज ने लगाया निशुल्क विधिक सहायता शिविर

नोएडा। समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आईएमएस लॉ कॉलेज के लीगल एड सेल ने विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया। यह शिविर गौतम बुद्ध नगर के खानपुर गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुआ। शिविर के दौरान सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड अधिवक्ता आदर्श वर्मा तथा गौतम बुद्ध नगर जिला न्यायालय के अधिवक्ता डॉ. राजेश भड़ाना ने ग्रामीणों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

आईएमएस लॉ कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजुम हसन ने बताया कि इस निःशुल्क विधिक सहायता शिविर के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी विषयों पर निःशुल्क परामर्श दिया गया। साथ ही, कानूनी जागरूकता सत्रों के माध्यम से उन्हें अपने अधिकारों, उपलब्ध कानूनी सहायता सेवाओं और निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। जरूरतमंद लोगों को आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

अधिवक्ता आदर्श वर्मा ने कहा कि कानूनी जागरूकता समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रत्येक नागरिक को अपने कानूनी अधिकारों और उन्हें प्राप्त करने के लिए उपलब्ध विधिक सहायता सेवाओं की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निःशुल्क विधिक सहायता जरूरतमंद लोगों को न्याय प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है।

शिविर के दौरान अधिवक्ता डॉ. राजेश भड़ाना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के बीच कानूनी जागरूकता बढ़ाना और आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कानूनी अधिकारों तथा निःशुल्क विधिक सहायता के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी होनी चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोग बिना किसी संकोच के न्याय प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button