उत्तर प्रदेशधर्म कर्म

नोएडा पंजाबी समाज की माता की चौकी एवं डांडिया नाइट में उमड़ा जनसैलाब, भक्तिमय माहौल में झूमे लोग

नोएडा। नोएडा पंजाबी समाज द्वारा रविवार शाम सेक्टर-51, नोएडा स्थित रामा सेलिब्रेशन में माता की चौकी एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था,पंजाबी संस्कृति, पारिवारिक सौहार्द और उत्साह से भरपूर इस कार्यक्रम में 350 से अधिक लोगों ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण के साथ डांडिया की धूम देखने को मिली।

कार्यक्रम में विधायक पंकज सिंह,भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, भाजपा के जिला अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व विधायक श्रीमती विमला बाथम,पूर्व अध्यक्ष मनोज गुप्ता धर्मेंद्र चौहान तथा फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। आयोजकों ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ भगवती की पूजा-अर्चना एवं ज्योति प्रज्वलन के साथ हुई।ज्योति प्रज्वलन विधायक  पंकज सिंह के द्वारा किया गया इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने माता रानी के भजनों का आनंद लिया और सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। डांडिया नाइट में सदस्यों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगीत, पारंपरिक परिधान और सांस्कृतिक उल्लास ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

नोएडा पंजाबी समाज के संयोजक विपिन मल्हन ने सभी का स्वागत व उत्साहवर्धक किया,अध्यक्ष राजीव अजमानी ने कहा कि समाज का उद्देश्य पंजाबी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। ऐसे आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महासचिव श्री रणधीर सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं आयोजकों का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर संरक्षक हरजीत सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश शर्मा,उपाध्यक्ष संदीप मेहंदीरत्ता,कमल अग्रवाल एवं सूरज वर्मा, सचिव वी.के. सेठ एवं राहुल नय्यर, संयुक्त सचिव संजीव भयाना,रजनीश चोपड़ा, जतिन मेहता एवं भूपेंद्र सिंह, संयुक्त कोषाध्यक्ष रोहित ढींगरा तथा प्रीतपाल सबरवाल, इंदर मोहन कुमार, अजय भूटानी, परमजीत सिंह बमराह, गिरीश नारंग, जे.पी. उप्पल, तेजपाल सिंह अरोड़ा, अशोक खन्ना और अशोक कुमार शर्मा,उमेश भांबरी सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं नोएडा के गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का सुंदर उदाहरण बताया।

नोएडा पंजाबी समाज की कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा सहित समस्त कार्यकारिणी ने कार्यक्रम की भव्य सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार जताया। माँ भगवती के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस आयोजन ने धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश देते हुए समाज के सदस्यों के बीच प्रेम, सद्भाव एवं एकजुटता की भावना को और मजबूत किया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button