उत्तर प्रदेश

किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

नई दिल्ली : RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने ऐप का आधिकारिक लॉन्च किया। यह दिल्ली एनसीआर की 2,500 से ज्यादा गतिविधियों को एक ही प्लैटफॉर्म पर लाता है। इसकी पेशकशों में ऐक्टिविटीज़, स्पोर्ट्स, फिटनेस और वैलनेस, लर्निंग, बच्चों के प्लेज़ोन और मनोरंजन के अनुभव शामिल हैं, जो लोगों और परिवारों को उनकी पसंद के हिसाब से ऐक्सप्लोर करने के लिए कई विकल्प देते हैं।

रियल-वर्ल्ड अनुभवों की खोज और बुकिंग में अक्सर कई वैबसाइटों पर जाना, फोन कॉल करना, व्हॉट्सऐप संदेशों का आदान-प्रदान और सोशल मीडिया के सुझावों पर निर्भर रहना शामिल होता है। RAYY इस बिखरी हुई प्रक्रिया को दुरुस्त करता है, जिससे यूज़र्स एक ही ऐप से गतिविधियों का जायज़ा ले सकते हैं, जगहों की तुलना कर सकते हैं, कीमत और टाइमिंग देख सकते हैं, उपलब्ध स्लॉट देख सकते हैं और बुकिंग पूरी कर सकते हैं। इससे उपयुक्त अनुभव खोजने की प्रक्रिया आसान हो जाती है, चाहे वह किसी एक व्यक्ति के लिए हो, दोस्तों के समूह के लिए हो या फिर परिवार के लिए हो।

फिलहाल दिल्ली एनसीआर पर फोकस करते हुए, RAYY ने 1,500 से ज्यादा पार्टनरों का एक नेटवर्क बनाया है, जिसमें नृत्य व संगीत कक्षाएं, तैराकी और पिकलबॉल से लेकर क्रिएटिव वर्कशॉप, फिटनेस और वैलनेस सेंटर, ट्रैम्पोलिन पार्क, गेमिंग ज़ोन, बच्चों के प्लेज़ोन और पारिवारिक मनोरंजन के स्थल शामिल हैं। इन विकल्पों को डिजिटली एक साथ लाकर, प्लैटफॉर्म का मकसद स्थानीय ऐक्सपीरियेंस प्रदाताओं की विज़िबिलिटी और बुकिंग के मौकों को बेहतर बनाना है, साथ ही ग्राहकों को उनकी पसंद के हिसाब से ऐक्सपीरियेंस खोजने में मदद करना है।

किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ यह लॉन्च दो संगठनों को एक साथ लाया है। ये दोनों ही संगठन बच्चों और परिवारों को वास्तविक दुनिया के अनुभवों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। एक ओर, किडज़ानिया बच्चों को अलग-अलग व्यवसायों का जायाज़ा लेने एवं रोल-प्ले के जरिए व्यावहारिक जीवन कौशल विकसित करने के लिए एक इमर्सिव माहौल देता है, वहीं RAYY परिवारों को एक ही डेस्टिनेशन पर सीमित रहने बजाय अनेक स्थलों और विभिन्न रुचियों के अनुसार अनुभवों की तलाश में मदद करता है।

लॉन्च के इस मौके पर RAYY के संस्थापक सार्थक गुप्ता ने कहा, “भारत की ऐक्सपीरियेंस इकॉनोमी तीव्रता से विकसित हो रही है, जिसमें स्पोर्ट्स, फिटनेस, बच्चों की ऐक्टिविटीज़ एवं पारिवारिक मनबहलाव में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। इंडस्ट्री के अनुमान बताते हैं कि अकेले भारत का फिटनेस मार्केट 2024 में ₹16,200 करोड़ से बढ़कर 2030 तक ₹37,700 करोड़ हो सकता है। लेकिन हमारे लिए, मौका बाजार के आकार से कहीं ज्यादा है। हम RAYY को एक सरल फलसफे पर निर्मित कर रहे हैं कि जो पल हम संग बिताते हैं, वे ऐसी यादें बन जाते हैं जिन्हें हम ज़िंदगी भर सहेज कर रखते हैं। चाहे कोई बच्चा कोई नया स्पोर्ट खोज रहा हो, कोई परिवार साथ में कोई ऐक्टिविटी आज़मा रहा हो या कुछ दोस्त किसी गेम के जरिए फिर से जुड़ रहे हों, ये अनुभव कुछ ऐसा रच देते हैं जो हमेशा हमारे साथ रहता है। तान्या का हमारे साथ शेयरहोल्डर और ब्रांड एंबेसडर के तौर पर जुड़ना इन पलों को ज्यादा पहुंचनीय, अर्थपूर्ण और रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बनाने में साझा विश्वास लेकर आया है।”

लॉन्च के मौके पर, उद्यमी और डिजिटल पर्सनैलिटी तान्या मित्तल, RAYY में स्टेकहोल्डर और ब्रांड एंबेसडर के तौर पर शामिल हुईं। उनका साथ प्लैटफॉर्म की ब्रांड स्टोरीटेलिंग, कंज्यूमर एंगेजमेंट और व्यक्तियों एवं परिवारों को ज्यादा रियल-वर्ल्ड अनुभव ऐक्सप्लोर करने के लिए प्रोत्साहन के प्रयासों को सहयोग करेगा।

RAYY के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बात करते हुए, RAYY की स्टेकहोल्डर और ब्रांड एंबेसडर, तान्या मित्तल ने कहा, “हमारी कुछ सबसे खूबसूरत यादें महंगी चीज़ों के बारे में नहीं, बल्कि उन लोगों के बारे में होती हैं जिनके साथ हम उन्हें साझा करते हैं। हाथ से बनी चीज़ें नई लग्ज़री हैं, और गले लगना इमोजी से ज्यादा अच्छा लगता है। जिस चीज़ ने मुझे RAYY की ओर खींचा, वह यह विश्वास था कि बच्चे की पहली ऐक्टिविटी बुक करना, कोई नई हॉबी खोजना, या साथ में वीकेंड बिताना जैसी आसान चीज़ें भी ज़िंदगी भर की याद बन सकती हैं। 2026 में भारत में बच्चों की गतिविधियों का संगठित बाजार 1.4 अरब यूएस डॉलर होने का अनुमान है, यह देखकर अच्छा लगता है कि परिवारों को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से बाहर निकल कर विभिन्न अनुभव खोजने के ज्यादा मौके मिलते हैं। लेकिन मेरे लिए, असली कीमत उन नन्हे, कभी न भूलने वाले पलों में हैः माता-पिता अपने बच्चे को कुछ नया करते हुए देखते हैं, भाई-बहन एक जैसी अभिरुचि को खोजते हैं, या परिवार साथ वक्त बिताने के कारण ढूंढते हैं। क्योंकि लग्ज़री हमेशा इस बारे में नहीं होती कि हमारे पास क्या है; कभी-कभी, यह उन यादों के बारे में होती है जो हम बनाते हैं, जो समय हम देते हैं, और जो प्यार हम शेयर करते हैं। एक स्टेकहोल्डर और ब्रांड एंबेसडर के तौर पर, मैं ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिलजुल कर जीवन का आनंद लेने में मदद करने के लिए उत्सुक हूँ।”

इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, किडज़ानिया इंडिया के चीफ बिज़नेस ऑफिसर, तरनदीप सिंह सेखों ने कहा, “किडज़ानिया में हमारा मानना है कि बच्चे केवल बताए जाने से नहीं, बल्कि स्वयं अनुभव करके सीखते हैं। हालांकि, परिवारों के लिए किसी सार्थक अनुभव का हिस्सा बनने के लिए सबसे पहले उसके बारे में जानना और उसे खोजना ज़रूरी है। यही वजह है कि RAYY के साथ हमारी साझेदारी स्वाभाविक रूप से उपयुक्त है। विभिन्न गतिविधियों और अनुभवों को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराकर RAYY परिवारों के लिए नई रुचियों को जानना, नई संभावनाओं को तलाशना और एक-दूसरे के साथ सार्थक समय बिताना आसान बनाता है। हमें RAYY के एडुटेनमेंट पार्टनर के रूप में जुड़कर खुशी हो रही है और हम अधिक से अधिक परिवारों को किडज़ानिया में खेल-खेल में सीखने के अनुभव से जोड़ने की दिशा में मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हैं।”

आगे के लिए RAYY की योजना दिल्ली एनसीआर के अलावा विभिन्न भारतीय शहरों में फैलने, अपने पार्टनर नेटवर्क को बढ़ाने और ऐक्टिविटीज़ की तलाश व बुकिंग को और भी आसान बनाने के लिए अपनी टेक्नोलॉजी को बेहतर करने की है। कंपनी RAYY स्टूडियो बनाने की योजना पर भी काम कर रही है, जो ऐक्सपीरियेंस प्रदाताओं को सहयोग करने के लिए डिज़ाइन किया जाएगा, जिसमें वेन्यू-फोकस्ड पॉइंट-ऑफ-सेल और डैशबोर्ड ईकोसिस्टम रहेगा।

RAYY ऐप ऐंड्रॉइड और आईओएस पर उपलब्ध है, जिससे यूज़र्स एक ही प्लैटफॉर्म से ऐक्टिविटीज़ खोज सकते हैं और ऐक्सपीरियेंस बुक कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button