उत्तर प्रदेशधर्म कर्ममनोरंजन

श्रीराम-भरत मिलाप,श्रीराम राज्याभिषेक और डांडिया नृत्य के साथ हुआ श्रीरामलीला महोत्सव-2026 का भव्य एवं दिव्य समापन

नोएडा।श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा रामलीला समिति द्वारा रामलीला मैदान,सेक्टर-62,नोएडा में आयोजित श्रीरामलीला मंचन के ग्यारहवें दिन रामलीला मंचन का शुभारम्भ श्रीरामलीला आयोजन समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग,अध्यक्ष धर्मपाल गोयल एवं महासचिव डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।श्रीराम मित्र मंडल रामलीला समिति के महासचिव डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों व उपस्थितजनों का स्वागत किया।उन्होंने रामलीला मंचन के सफल आयोजन के लिए नोएडा प्राधिकरण,जनस्वास्थ्य विभाग,जल विभाग,अग्निशमन विभाग,विधुत विभाग, नोएडा पुलिस,यातायात विभाग,अग्निशमन विभाग एवं स्थानीय मीडिया बंधुओं सहित सभी प्रसाशनिक विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को समिति की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा कि इन सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रामलीला के आयोजन में बहुत सहयोग किया है।हम हमेशा इनके आभारी रहेंगे। रावण वध के पश्चात चौदह वर्षों का वनवास पूरा करने के बाद भगवान राम,लक्ष्मण व माता सीता का अयोध्या नगरी में आगमन से अवधवासियों में खुशी और हर्षोल्लास का वातावरण बन गया।सभी अयोध्यावासी दर्शन करने के लिए आतुर थे।भाई भरत व शत्रुघ्न रथ लेकर आगे बढ़े।रथ के पीछे अवधवासी भी जय श्रीराम के जयकारे लगाते चल पड़े।भगवान राम,लक्ष्मण व भरत शत्रुघ्न गले मिले तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे।पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।राज दरबार में भगवान राम के राज्याभिषेक के समय कई देशों के राजा महाराजा आए हुए थे।शुभ मुहूर्त में मंगलाचरण और गीत संगीत के साथ श्रीराम राज्याभिषेक होते ही अयोध्या नगरी खुशी से झूम उठी। डांडिया नृत्य कार्यक्रम संगीता गोयल,सोनिया गोयल,ज्योति गोयल,सुप्रीना अग्रवाल,मनीषा गोयल,युक्ति गर्ग,सुनीता गुप्ता,सोनिया गर्ग,सलोनी गर्ग,आदि के संयोजन में किया गया।कार्यक्रम में देर रात तक रामलीला समिति के कार्यकर्ताओं सहित बच्चों,महिलाओं और बुजुर्गों तक ने डांडिया नृत्य किया।एक बड़े घेरे में महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया,तो वहीं महिलाओं और बच्चों के अलग-अलग ग्रुप जगह-जगह नृत्य करते दिखे।समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार गर्ग,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग,सहकोषाध्यक्ष अनिल गोयल,सलाहकार मनोज शर्मा,मुकेश गोयल,मुकेश अग्रवाल,मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता,गिरिराज बहेड़िया,चक्रपाणि गोयल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण गोयल,चौधरी रवींद्र सिंह,गौरव मेहरोत्रा,दयाशंकर तिवारी,तरुणराज,पवन गोयल,बजरंग लाल गुप्ता,एस एम गुप्ता,अनंत वर्मा,राजेश माथुर,भानुप्रताप सिंह,साहिल चौधरी,नवीन पोरवाल,अर्जुन अरोड़ा,आर के उप्रेती,बाबूराम शर्मा,संतोष त्रिपाठी,दिनेश मित्तल,मनीष चौहान,रामकुमार शर्मा,बीके राय,नरेंद्र आर्य,योगेश श्रीवास्तव,सहित श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के सदस्यगण व शहर के हजारों गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button