उत्तर प्रदेशराजनीति

उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी का नोएडा आगमन, व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत

नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी का नोएडा के सेक्टर-9 में गर्ग दरवाजे वाले प्रतिष्ठान के मालिक मुकेश गर्ग के यहां आगमन हुआ। इस अवसर पर स्थानीय व्यापारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत कर उनसे मुलाकात की।

राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी के आगमन पर गर्ग दरवाजे वाले के मालिक मुकेश गर्ग, सेक्टर-11 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुज गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, रोहताश गोयल, राजीव गर्ग, मूलचंद राणा एवं श्री सुरेश गुप्ता ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने राज्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए आपसी सौहार्द एवं व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुलाकात की। राज्यमंत्री के आगमन से उपस्थित लोगों में उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button