उत्तर प्रदेश

रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली ओखला सिटी और आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 ने पेश की आत्मीयता व हरित संकल्प की मिसाल

नोएडा। कड़कड़ाती धूप हो, कड़ाके की सर्दी या फिर अमावस की स्याह रातें… जब पूरा सेक्टर-105 सुकून की नींद सो रहा होता है, तब हमारी सलामती और सुरक्षा के लिए मुस्कुराते हुए मुस्तैद रहने वाले हमारे निष्ठावान प्रहरियों के चेहरों पर जब एक आत्मीय मुस्कान खिली, तो पूरे सेक्टर का दिल गर्व, कृतज्ञता और आदर से भर उठा।

​रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली ओखला सिटी एवं रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) सेक्टर-105 के संयुक्त तत्वावधान में कम्युनिटी सेंटर में एक बेहद भावुक, गरिमामय एवं भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेक्टर की सुरक्षा, स्वच्छता और सुचारू व्यवस्था में दिन-रात निस्वार्थ सेवा देने वाले 34 सुरक्षाकर्मियों, आरडब्ल्यूए कर्मचारियों एवं पुलिस चौकी के मुस्तैद जवानों को सम्मानित किया गया। उनके प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें इको-फ्रेंडली जूट बैग एवं इंसुलेटेड स्टील वाटर बोतल उपहार स्वरूप भेंट की गी।

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली ओखला सिटी के अध्यक्ष रोटेरियन विकास सिंघल, आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 के अध्यक्ष श्री दिव्य कृष्णात्रेय एवं पुलिस चौकी इंचार्ज श्री आलोक कुमार वर्मा ने इन सच्चे कर्मयोगियों का नमन करते हुए इस पावन हरित मुहिम का शुभारंभ किया।

जूट बैग पर अंकित प्रेरणादायी संदेश “Create Lasting Impact” (एक स्थायी प्रभाव छोड़ें) केवल एक पंक्ति नहीं, बल्कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक को हमेशा के लिए त्यागकर अपनी वसुंधरा को हरा-भरा बनाने का एक अटूट संकल्प बनकर हर उपस्थित निवासी के दिल में उतर गया।

​इस ऐतिहासिक और दिल को छू लेने वाले आयोजन को सफलता के शिखर तक पहुँचाने में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष श्री दिव्य कृष्णात्रेय, उपाध्यक्ष श्रीमती रानी गौतम, महासचिव श्री राजीव दुबलिश, कोषाध्यक्ष एवं रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन सुरेश बंसल, संयुक्त सचिव श्री अनिल भदौरिया तथा कार्यकारिणी समिति सदस्य श्री उमेश माथुर, श्री महेश चौहान, श्री नवीन पालीवाल, श्रीमती पूजा शर्मा और श्री विनय सचदेवा का विशेष योगदान व अटूट समर्पण रहा।

​इसके साथ ही, रोटरी क्लब व आरडब्ल्यूए की पूरी कार्यकारिणी, चौकी इंचार्ज श्री आलोक कुमार वर्मा व उनकी पुलिस टीम तथा सेक्टर-105 के समस्त स्टाफ ने एक अटूट और आत्मीय परिवार की तरह साथ आकर इस दिन को अविस्मरणीय बना दिया।

​समारोह के समापन पर रोटेरियन सुरेश बंसल एवं आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी द्वारा व्यक्त की गई कृतज्ञता केवल औपचारिक शब्द नहीं थे, बल्कि अपने रक्षकों व प्रहरियों के प्रति सेक्टर-105 के हर एक नागरिक के दिल की सच्ची पुकार थी—जिसकी गूंज आज पूरे शहर में एक मिसाल बनकर सराहना प्राप्त कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button