उत्तर प्रदेश

सेक्टर-105 की समस्याओं पर नोएडा प्राधिकरण का त्वरित एक्शन, महाप्रबंधक ए.के. अरोड़ा ने किया निरीक्षण

​नोएडा। सेक्टर-105 में खाली भूखंडों में उगी घनी झाड़ियों और लावारिस कंप्लीशन हाउसों की जर्जर स्थिति से उत्पन्न सुरक्षा व स्वास्थ्य संबंधी खतरों पर नोएडा प्राधिकरण ने अत्यंत तत्परता से संज्ञान लिया है। आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय द्वारा प्रेषित शिकायती पत्र पर माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), नोएडा प्राधिकरण के कड़े रुख के बाद आज प्राधिकरण की उच्चस्तरीय टीम ने सीधे धरातल पर उतरकर मोर्चा संभाला। इस त्वरित, संवेदनशील और अभूतपूर्व कार्रवाई के लिए आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने माननीय सीईओ महोदय के प्रति अपना हृदय से धन्यवाद एवं गहरा आभार व्यक्त किया है।

​शिकायत मिलते ही नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक  ए. के. अरोड़ा जी अपनी पूरी टीम के साथ सेक्टर-105 पहुँचे। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ प्रबंधक रोहित सिंह जी, अवर अभियंता विक्रम मोंगा जी तथा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। महाप्रबंधक ए. के. अरोड़ा जी और उनकी समर्पित टीम ने लगभग दो घंटे तक पूरे सेक्टर का पैदल भ्रमण करते हुए अत्यंत उत्साह, मुस्तैदी और संवेदनशीलता के साथ एक-एक समस्या का गहनता से निरीक्षण किया। टीम ने सेक्टर की सभी मुख्य कमियों को प्रमुखता से दर्ज किया तथा सेक्टर के सर्वांगीण विकास एवं आवश्यक बुनियादी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का पूर्ण आश्वासन आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय को दिया।

​निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जी ने प्लॉट संख्या A-005, B-78, D-236 सहित अन्य जर्जर कंप्लीशन हाउसों और प्राधिकरण के खाली भूखंडों में फैली झाड़ियों को देखा। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि आवंटन के बाद भूखंडों को लावारिस छोड़ना और निवासियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को खतरे में डालना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई योग्य सभी भूखंडों को तुरंत साफ कराया जाए तथा लापरवाह भूखंड स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

​आरडब्ल्यू अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), महाप्रबंधक ए. के. अरोड़ा जी, वरिष्ठ प्रबंधक रोहित सिंह जी और अवर अभियंता विक्रम मोंगा जी का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि प्राधिकरण की तत्परता ने निवासियों के भीतर सुरक्षा और स्वास्थ्य वातावरण के प्रति एक नया विश्वास जताया है। सेक्टर-105 का समस्त निवासी परिवार प्राधिकरण के सहयोग के लिए सदैव आभारी रहेगा l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button