सरकारी बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग सहित विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारियों का प्रदर्शन
नोएडा। आज कैनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (CBOA), नोएडा रीजन द्वारा UFBU के आह्वान पर प्रस्तावित अखिल भारतीय बैंक हड़ताल के समर्थन में कैनरा बैंक रीजनल ऑफिस, नोएडा के परिसर के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया।

CBOA के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, सहायक महासचिव अमित चौधरी, क्षेत्रीय सचिव रॉबिन सिंह, रजनीश पांडे एवं अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में लगभग 50-60 अधिकारी सदस्यों ने एकजुट होकर भाग लिया। प्रदर्शनकारी अधिकारियों ने भारत सरकार से सरकारी बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने, सभी कैडरों को समान PLI देने तथा लंबे समय से लंबित अन्य अवशिष्ट मुद्दों का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
अधिकारियों ने कहा कि इन मांगों को लेकर आज पूरे भारत में बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।



