धर्म

श्रीजी गौ सदन, सेक्टर-94 नोएडा में AGM एवं गौवंश स्थल का निरीक्षण

नोएडा। सेक्टर 94 स्थित श्रीजी गौ सदन में 30 अगस्त 2026 को वार्षिक आम सभा (AGM) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल एवं आयोग के सदस्य दीपक गोयल द्वारा गौशाला का भ्रमण एवं गौवंश स्थल का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान गौवंश के रख-रखाव, उनके लिए उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, चारे-पानी की व्यवस्था, स्वच्छता तथा गौशाला में संचालित विभिन्न सेवा कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर श्रीजी गौ सदन के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, महासचिव सुशील भारद्वाज, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता एवं उपाध्यक्ष डॉ. महेश अग्रवाल डॉ. टीएन गोविल, मधुसूदन दादू सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। AGM में संस्था की गतिविधियों, आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत कर सेवा कार्यों एवं आगामी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

पदाधिकारियों ने कहा कि गौसेवा केवल सेवा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संवेदना और संस्कारों का प्रतीक है। श्रीजी गौ सदन द्वारा गौवंश के संरक्षण एवं सेवा के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और भविष्य में इन कार्यों को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा गौसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button