अपराधउत्तर प्रदेश

बच्ची की हत्या के आरोपी से ईकोटेक-3 पुलिस की मुठभेड़, आरोपी की मौत

नोएडाll थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने बच्ची की हत्या के आरोपी बलराज पुत्र खेमचंद को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। पुलिस के अनुसार, चाकू बरामदगी के दौरान आरोपी ने झाड़ियों में छिपाकर रखी .32 बोर की अवैध पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

फायरिंग में हेड कांस्टेबल रवि कुमार घायल हो गए। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी बलराज गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने आरोपी बलराज को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .32 बोर की अवैध पिस्टल, 3 खोखा कारतूस और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल हेड कांस्टेबल रवि कुमार का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button