उत्तर प्रदेशशिक्षा

महर्षि यूनिवर्सिटी में नए विद्यार्थियों का स्वागत, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का दिया संदेश

नोएडा। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा कैंपस में सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विद्यार्थियों के लिए इग्नाइट-2026 ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से विद्यार्थियों को शुभकामनाएं और प्रेरणादायक संदेश दिए गए। विद्यार्थियों को मेहनत, आत्मविश्वास, जिज्ञासा और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

पढ़ाई से लेकर करियर तक दी जानकारी:-डीन एकेडमिक्स प्रो. (डॉ.) तृप्ति अग्रवाल ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली और समग्र शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व और कौशल विकास के लिए भी लगातार मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराएगा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय और DSW से संबंधित जानकारी प्रो. (डॉ.) अर्चना पांडेय ने दी। MIRC तथा ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट के बारे में अमित झा और आराध्य सक्सेना ने विद्यार्थियों को जानकारी दी। वहीं, ERP से संबंधित जानकारी दिशा शर्मा ने साझा की। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की सुविधाओं, शैक्षणिक गतिविधियों और भविष्य में उपलब्ध करियर अवसरों से भी अवगत कराया गया।

रैगिंग के खिलाफ दिया संदेश:-कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को रैगिंग से होने वाले नुकसान और इसके खिलाफ विश्वविद्यालय की नीति के बारे में जागरूक किया गया। इसके लिए एंटी-रैगिंग स्किट भी प्रस्तुत की गई। स्किट के माध्यम से विद्यार्थियों को रैगिंग से दूर रहने और एक-दूसरे का सम्मान करने का संदेश दिया गया।

“Begin with Confidence, Learn with Curiosity, Lead with Integrity” थीम पर आयोजित इग्नाइट-2026 में विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ सीखने और ईमानदारी के साथ नेतृत्व करने का संदेश दिया गया। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए आधुनिक सुविधाओं, अनुभवी शिक्षकों, उद्योग आधारित पाठ्यक्रम, ट्रांसेंडेंटल मेडिटेशन और मूल्य आधारित शिक्षा पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button