healthउत्तर प्रदेश

आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में

नोएडा llआगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के हेतु आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण गुणवत्ता युक्त दूध एवं दूध उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान चलाकर नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।

इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आम जनमानस को शुद्ध व गुणवत्ता युक्त दूध एवं दूध उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने हेतु 22 अगस्त 2026 रात्रि में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल गुप्ता द्वारा डीएनडी फ्लाई ओवर के पास किलोखरी बुलंदशहर से गजेंद्र द्वारा दिल्ली को गाड़ी संख्या DL1LA N 3223 से सप्लाई हेतु ले जा रहे पनीर से पनीर का 01 नमूना लिया गया। इसी प्रकार 23 अगस्त 2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज की टीम द्वारा सेक्टर-88 नोएडा मंडी स्थित कासिम पनीर भंडार से पनीर का 01 नमूना लिया गया । खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, विजय बहादुर पटेल एवं रविंद्र नाथ वर्मा की टीम द्वारा तुगलपुर ग्रेटर नोएडा स्थित आशिफ की डेयरी से 01 पनीर तथा 01दही का नमूना लिया गया, इसके अतिरिक्त नॉलेज पार्क 2 स्थित इशिका डेरी जिससे तुगलपुर ग्रेटर नोएडा आशिफ डेरी को पनीर भेजा गया था, उसके भी पनीर का 01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह द्वारा यथार्थ हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा के पास स्थित बीकानेर स्वीट से बूंदी के लड्डू एवं खोया का 01-01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल गुप्ता एवं रितु सक्सेना की टीम द्वारा गढ़ी चौखंडी नोएडा स्थित शौकीन डेरी पर लगभग 300 किग्रा पनीर , जो कि मेवात हरियाणा द्वारा सप्लाई किया गया था बरामद किया तथा 01 नमूना लेने के बाद शेष पनीर को नष्ट कर दिया गया। इस प्रकार कुल 08 नमूना लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं। कार्यवाही लगातार जारी है।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button