उत्तर प्रदेश

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया ध्वजारोहण, शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों का भावपूर्ण सम्मान

नोएडा ll80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स गौतमबुद्धनगर में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना सर्वाेच्च योगदान देने की शपथ दिलाई गई।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय/साहसिक कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को विशेष रूप से आमंत्रित कर भावपूर्ण सम्मान अर्पित किया गया।

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में अत्यंत हर्षाेल्लास, परंपरा एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स गौतमबुद्धनगर में ध्वजारोहण किया गया। वहीं, पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108 में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र तथा कमिश्नरेट मुख्यालय, सूरजपुर में पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल नोएडा) शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा उसे और अधिक सुदृढ़ बनाने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने अमर शहीदों के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हुए उनके सपनों को साकार करने हेतु संकल्पबद्ध होकर अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा देश की सुरक्षा, सम्मान एवं अखंडता को और अधिक सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।

स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा उत्कृष्ट एवं साहसिक सेवाओं के लिए कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को विभिन्न सम्मान प्रदान किए गए।

पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश महोदय का उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह-

उ0नि0 ना0पु0  राकेश यादव, थाना बीटा-2, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश महोदय का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह

निरीक्षक ना0पु0 उमेश चन्द नैथानी, प्रभारी मीडिया सेल/आईजीआरएस सेल, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश महोदय का प्रशंसा चिन्ह-

मुख्य आरक्षी ना0पु0 रवि कुमार (स्वर्ण), थाना साइबर क्राइम, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश महोदय का प्रशंसा चिन्ह-

उ0नि0 ना0पु0 बृजेन्द्र सिंह (रजत), थाना बिसरख।

-उ0नि0 ना0पु0 चेतन सिंह (रजत), थाना नॉलेज पार्क।

-उ0नि0 ना0पु0 यशपाल सिंह (रजत), थाना सेक्टर-63।

-उ0नि0 ना0पु0 जीवन सिंह यादव (रजत), थाना एक्सप्रेसवे।

-उ0नि0 ना0पु0  सर्वेश कुमार (रजत), थाना सेक्टर-39।

-उ0नि0 ना0पु0  सुभाष चन्द्र (रजत), थाना सेक्टर-58।

-उ0नि0 ना0पु0 रामबल सिंह (रजत), थाना बिसरख।

शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश महोदय का प्रशंसा चिन्ह-

-उ0नि0 रवि सूर्यवंशी (रजत), पुलिस लाइन।

-म0उ0नि0 मधु सिंह (रजत), पुलिस लाइन।

-म0उ0नि0 ज्योति बालियान (रजत), पुलिस लाइन।

-उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार (रजत), यातायात पुलिस।

-मुख्य आरक्षी ना0पु0 विशाल कुमार (रजत), पुलिस लाइन।

-मुख्य आरक्षी ना0पु0 सोनू कुमार (रजत), साइबर सेल।

-म0मुख्य आरक्षी ना0पु0 नीलम राठी (रजत), महिला सुरक्षा इकाई।

-मुख्य आरक्षी एलआईयू सुधीर सिंह (रजत), अभिसूचना इकाई।

मुख्य आरक्षी ना0पु0 पंकज उपाध्याय (रजत), सर्विलांस सेल, ग्रेटर नोएडा।

-आरक्षी ना0पु0 अरविन्द सिंह (रजत), थाना साइबर क्राइम।

-आरक्षी ना0पु0 संदीप यादव (रजत), थाना नॉलेज पार्क।

अपने कर्तव्य का निर्वहन करते समय सर्वाेच्च बलिदान देने वाले 05 शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों 1-स्व0 तीरथपाल सिंह (फायर सर्विस चालक) की पत्नी श्रीमती मधु तोमर, 2-स्व0 रोहित यादव (फायरमैन) की पत्नी श्रीमती आयुषी चौधरी, 3-निरीक्षक स्व0 सुबोध कुमार सिंह की पत्नी श्रीमती रजनी, 4-है0का0 स्व0 बिजेन्द्र कुमार की पत्नी श्रीमती मिथलेश 5-का0 स्व0 सुनील भाटी की पत्नी श्रीमती मुनेश कुमारी को पुलिस कमिश्नर द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया तथा आश्वस्त किया गया कि प्रत्येक परिस्थिति में पुलिस परिवार उनके साथ सदैव खड़ा रहेगा। इसके साथ ही पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण योगदान एवं सहयोग के लिए चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र, पुलिस उपायुक्त (लाइन्स) डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) श्रीमती सुनीति, पुलिस उपायुक्त (नोएडा) साद मियां खान, पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल नोएडा) शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) रवि शंकर निम, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीमती शैव्या गोयल, अपर पुलिस उपायुक्त आर.के. गौतम तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम का हिस्सा बने।

तदोपरान्त उपस्थित अधि0/कर्म0गणों एवं जनसमूह को मिष्ठान वितरण कर सूक्ष्म जलपान को आमंत्रित करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत कर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का समापन किया गया।

कमिश्नरेट के सभी थानों एवं कार्यालयों में भी 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। सभी थानों पर सलामी के साथ राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान का गायन किया गया तथा थाना प्रभारियों ने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा उसे सुदृढ़ बनाने में अपना सर्वाेच्च योगदान देने की शपथ दिलाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button