उत्तर प्रदेशमनोरंजनमहिला

नोएडा सेक्टर-105 में ‘हरियाली तीज’ की मची धूम: पारंपरिक गीतों और सांस्कृतिक नृत्यों पर झूमे निवासी

​नोएडा। सेक्टर-105 स्थित रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) द्वारा सावन के पावन अवसर पर ‘हरियाली तीज उत्सव’ अत्यंत हर्षोल्लास, उमंग और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में सेक्टरवासियों, विशेषकर सैकड़ों महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा सावन के इस पारंपरिक पर्व का भरपूर आनंद उठाया।

​उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गूंज से पूरा परिसर खुशनुमा माहौल से सराबोर हो उठा। हरे व आकर्षक पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं महिलाओं ने तीज और सावन के लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर शानदार समां बांधा। महिलाओं और बच्चों ने सावन के झूलों की पींगों का आनंद लेने के साथ-साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस भव्य आयोजन में मुख्य रूप से श्रीमती पूजा शर्मा, श्रीमती रानी गौतम, श्रीमती गीता दुबलीस, श्रीमती किरण बंसल, श्रीमती रानी भदौरिया, श्रीमती मोनिशा माथुर, श्रीमती शर्मिष्ठा चौहान एवं श्रीमती पुष्पा पालीवाल सहित सैकड़ों महिलाओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर उत्सव की शोभा बढ़ाई।

​इसके अतिरिक्त, आरडब्ल्यूए द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी निवासियों के लिए स्वादिष्ट खान-पान की विशेष व्यवस्था की गई थी। सभी उपस्थित लोगों ने चाट, टिक्की, गोलगप्पे और सावन के पारंपरिक व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया।

​इस अवसर पर सेक्टरवासियों को तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य ध्येय हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर व पारंपरिक त्योहारों को जीवित रखना और निवासियों के बीच आपसी भाईचारे, प्रेम व सौहार्द को मजबूत करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सेक्टरवासियों का यह अपार उत्साह और अटूट सहयोग ही इस भव्य आयोजन की असली सफलता है।

​कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और यादगार बनाने में आरडब्ल्यूए की पूरी टीम ने अहम भूमिका निभाई। अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय, महासचिव राजीव दुबलिश, कोषाध्यक्ष सुरेश बंसल और संयुक्त सचिव अनिल भदौरिया के कुशल नेतृत्व में संपूर्ण व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संपन्न हुईं। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य उमेश माथुर, हरीश पालीवाल एवं महेश चौहान ने भी कार्यक्रम के सफल संचालन में सराहनीय योगदान दिया।

​कार्यक्रम का समापन उपस्थित सभी निवासियों, मातृशक्ति और अतिथियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

​प

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button