आर्य फैशन्स ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली भव्य रैली, कर्मचारियों में दिखा देशभक्ति का जोश
नोएडा llआज 14 अगस्त को आर्य फैशन्स द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के विजन को आगे बढ़ाते हुए एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह अभियान मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ और गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से चलाया जा रहा है। इसी प्रेरणा से आर्य फैशन्स के सभी कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ रैली में भाग लिया।
रैली के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
आर्य फैशन्स की संस्थापिका खुशबू सिंह ने इस अवसर पर कहा: “यह रैली आर्य फैशन्स की एकता का प्रतीक है। हमारा मानना है कि धर्म और जाति से पहले हम सभी एक हिंदुस्तानी हैं। ‘हर घर तिरंगा’ की मुहिम हमारी एकता और अखंडता की ताकत को दर्शाती है। हम प्रधानमंत्री के इस राष्ट्रव्यापी अभियान में अपना पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
आर्य फैशन्स ने संकल्प लिया है कि वह आगे भी सामाजिक और राष्ट्रीय अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाता रहेगा।



