गुजरातदिल्लीदेशदेश / राष्ट्रीयधर्मधर्म कर्ममनोरंजनमहिलाराजनीतिराज्यराज्य - शहर

फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज 

नोएडा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य संकल्प समारोह में पंजाबी समाज की एकता, संगठन और सामाजिक शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम में देशभर से पंजाबी समाज के गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं विभिन्न पंजाबी संगठनों के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

कार्यक्रम में समाज के गणमान्य व्यक्तियों की रही सहभागिता-कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना रहे। समारोह में पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. जगदीश मुखी, हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा, सांसद डॉ. महेश शर्मा, सहारनपुर विधायक राजीव गम्बर, आदर्श नगर विधायक राजकुमार भाटिया, विधायक चंद्र शर्मा, राज्य मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, ङीङीआरङवलूए अध्यक्ष एन.पी. सिंह, रवि मिश्रा, अशोक चौहान, नोएडा मीडिया क्लब अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, संजय बाली, त्रिलोक शर्मा, नवीन गुप्ता, टी.एन. गोविल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड की शुरुआत -समारोह का एक विशेष एवं गौरवपूर्ण आकर्षण “ मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड” रहा। यह सम्मान पंजाबी समाज के गौरव, सामाजिक योगदान, राष्ट्रसेवा एवं समाज के प्रति समर्पण को सम्मानित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

इस वर्ष “मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड” से प्रो. जगदीश मुखी को सम्मानित किया गया। सार्वजनिक जीवन में रहते हुए समाज एवं राष्ट्र के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

इस सम्मान की शुरुआत की सराहना करते हुए फेडरेशन के चीफ पैट्रन सुरेंद्र मेहता, जसविंदर खोक्हर, सतपाल आनंद एवं सतपाल सचदेवा, अश्विनी छाबड़ा, कमल अरोरा, सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि यह पुरस्कार पंजाबी समाज की महान विभूतियों के योगदान को सम्मानित करने की एक सराहनीय पहल है। उन्होंने फेडरेशन से आग्रह किया कि इस सम्मान को प्रत्येक वर्ष निरंतर जारी रखा जाए। सभी ने संकल्प समारोह की भव्य सफलता के लिए आयोजकों एवं पूरी टीम को बधाई दी तथा उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता ने कहा कि “मदन लाल खुराना जी पंजाबी समाज के गौरव और प्रेरणा के प्रतीक रहे हैं। उनके नाम पर शुरू किया गया यह सम्मान आने वाली पीढ़ियों को समाज, संस्कृति और राष्ट्र के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देगा। फेडरेशन का प्रयास रहेगा कि इस सम्मान की गरिमा को बनाए रखते हुए हर वर्ष समाज और राष्ट्र के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाए।”

वीरेंद्र मेहता ने कहा कि यह संकल्प समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंजाबी समाज की एकता, विरासत और सामाजिक शक्ति को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव सुनील मेहता एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुभाष जैन ने कार्यक्रम की सफलता के लिए फेडरेशन की पूरी टीम, सभी पदाधिकारियों, मातृशक्ति, सामाजिक संस्थाओं, सहयोगियों एवं देशभर से पहुंचे पंजाबी समाज के प्रतिनिधियों का दिल की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय अदलखा ने फेडरेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए पंजाबी समाज को एक मजबूत राष्ट्रीय मंच पर संगठित करने की आवश्यकता पर बल दिया। समारोह में मंच संचालन की जिम्मेदारी योगेंद्र चोपड़ा एवं गगन कोर ने बेहद प्रभावशाली एवं गरिमापूर्ण ढंग से निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button