healthउत्तर प्रदेशमहिलाराज्यराज्य - शहरस्वास्थ्य

नोएडा लोक मंच एवं फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न

नोएडा लोक मंच एवं फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से आज नोएडा लोक मंच दवा बैंक एवं स्वास्थ्य केंद्र, ओ-ब्लॉक, पुराना बारात घर, सेक्टर-12, नोएडा में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चला, जिसमें लगभग 250 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

फेलिक्स हॉस्पिटल की ओर से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में आम नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में ब्लड सैंपल कलेक्शन, PFT (Pulmonary Function Test), BMD (Bone Mineral Density), वाइटल चेकअप, ऑर्थोपेडिक, ENT, जनरल फिजिशियन एवं आई चेकअप की सुविधा उपलब्ध रही। इसके साथ ही मरीजों के लिए आवश्यक फार्मेसी की दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर लगभग *100 लोगों के ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श कार्ड भी बनाए गए।* इन कार्ड के माध्यम से *मात्र ₹30 में ऑनलाइन चिकित्सकीय* परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। फेलिक्स हॉस्पिटल की ओर से इस सेवा की शुरुआत के रूप में यह एक महत्वपूर्ण पहला कदम रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत  योगेंद्र नारायण जी, Retd. IAS, पूर्व महासचिव, राज्यसभा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नोएडा लोक मंच के मार्गदर्शन में हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा, माननीय  नवाब सिंह नागर जी ने अपने संबोधन में जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. डी. के. गुप्ता, प्रबंध निदेशक, फेलिक्स ग्रुप, इन्दु प्रकाश जी विशेष कार्यकारी अधिकारी, नोएडा प्राधिकरण,  योगेंद्र शर्मा, अध्यक्ष, फोनरवा,  एन. पी. सिंह, अध्यक्ष, DDRWA तथा डॉ. महिपाल सिंह जी, निदेशक, फर्स्ट रेहब सेंटर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। दवा बैंक एवं स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से शुरू हुई यह पहल आम नागरिकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी और भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना सहित संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता  विनीत गर्ग रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग एवं मंच संचालन श्री विनोद पांडे एवं श्री ब्रज गोपाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नोएडा लोक मंच परिवार से श्री एस. के. जैन, वी. के. जैन,  राजेश्वरी त्यागराजन,  इंद्रा चौधरी, रेनू छिब्बर, डॉ. शशि, श्रीमती विभा बंसल,  राजेश श्रीवास्तव, परवेज,  आर. एन. श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार  मोहम्मद आजाद,  वीरेंद्र मलिक,  सी. बी. झा,  डी. पी. ठाकुर, एस. पी. ढाका,  संतोष ठाकुर, श्री डी. के. सक्सेना,  लाल सिंह,  सुनीता भटाना,  प्रदीप वोहरा, फुनरवा के प्रेसिडेंट  पवन यादव,  रुचि सक्सेना, लाल सिंह, डॉ. सचदेव, डॉ. एच. के. नाथ, मुकुल वाजपेयी एवं  रंजू माथुर सहित अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भविष्य में डायलिसिस सेंटर शुरू किए जाने की योजना पर भी चर्चा हुई। फेलिक्स हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. डी. के. गुप्ता ने कहा कि फेलिक्स हॉस्पिटल हमेशा नोएडा लोक मंच के साथ खड़ा रहा है और भविष्य में भी डायलिसिस सेंटर की स्थापना एवं संचालन में आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा। वहीं वरिष्ठ पत्रकार श्री मोहम्मद आजाद जी ने डायलिसिस सेंटर के लिए आवश्यक स्थान उपलब्ध कराने में सहयोग का आश्वासन दिया।

*शिविर में लगभग 150 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जबकि करीब 100 लोगों के ₹30 ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श कार्ड बनाए गए।

फेलिक्स हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम द्वारा उपलब्ध कराई गई विभिन्न स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय सेवाओं को उपस्थित लोगों ने सराहा। शिविर के सफल आयोजन में फेलिक्स हॉस्पिटल एवं नोएडा लोक मंच की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। नोएडा लोक मंच की ओर से अंकिता शुक्ला, रवि, सुधांशु शर्मा, गौरव दुबे, आकाश, राकेश कुमार, ध्रुव एवं लुबना सैफी सहित अन्य सहयोगियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button