अपराधउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर

नोएडा पुलिस एवं एसटीएफ द्वारा श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसक प्रदर्शन का मुख्य मास्टरमाइंड आदित्य आनन्द गिरफ्तार

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में नोएडा पुलिस एवं एसटीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई प्रभावी कार्यवाही में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन का मुख्य मास्टरमाइंड तथा ₹1,00,000/- का इनामी अभियुक्त आदित्य आनन्द को गिरफ्तार किया गया है।

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में श्रमिक धरना/प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ गतिविधियों एवं हिंसक घटनाओं के संचालन में अभियुक्त आदित्य आनन्द की संलिप्तता पाई गई थी। उक्त घटनाओं में इसकी भूमिका मुख्य साजिशकर्ता (मास्टरमाइंड) के रूप में प्रकाश में आई, घटना के संबंध में थाना फेस-2 पर इसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के उपरांत से अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।

अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु माननीय न्यायालय, गौतमबुद्धनगर द्वारा इसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था। गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न राज्यों में लगातार दबिश दी जा रही थी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व अन्य तकनीकी माध्यमों का प्रभावी प्रयोग करते हुए सघन प्रयासों के परिणामस्वरूप आज दिनांक 18.04.2026 को अभियुक्त आदित्य आनन्द को तमिलनाडु राज्य के तिरुचापल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button