उत्तर प्रदेशदिल्लीदेशदेश / राष्ट्रीयराजनीतिराज्यराज्य - शहर

आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी,अठावले ने जताया भरोसा

नोएडा। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद महेंद्र तिवारी ने सोमवार को नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संगठन के विस्तार, आगामी रणनीतियों और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. रामदास अठावले भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. रामदास अठावले ने महेंद्र तिवारी को फूलमाला पहनाकर बधाई दी और उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि महेंद्र तिवारी एक ऊर्जावान, समर्पित और जुझारू युवा नेता हैं, जो संगठन को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर भारत में पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ेगा और अधिक से अधिक युवा पार्टी की विचारधारा से जुड़ेंगे। अठावले ने कहा कि महेंद्र तिवारी समाज के वंचित, पिछड़े और कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने युवाओं से सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की लड़ाई में आगे आने का आह्वान भी किया।

वहीं, महेंद्र तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि गांव-गांव और शहर-शहर तक पार्टी का विस्तार किया जाएगा, नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।अठावले ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पार्टी उत्तर भारत में एक मजबूत राजनीतिक ताकत बनकर उभरेगी और महेंद्र तिवारी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button