अपराधउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर

थाना फेस-1 पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों की खरीद फरोख्त व तस्करी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

नोएडा llथाना फेस-1 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्रों की खरीद फरोख्त व तस्करी करने वाले 02 अभियुक्त 1. अभिषेक पुत्र मूलचन्द 2. समीर पुत्र नीरज को थाना फेस-1 क्षेत्रांतर्गत गन्दे नाले की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है व 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 05 पिस्टल .32 बोर, 05 देशी तमंचे .315 बोर, 01 देशी तमंचा .32 बोर बरामद हुए हैं।

अभियुक्तगण ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे अवैध पिस्टल एवं तमंचे रखने के शौकीन हैं तथा इन्हें अपने साथियों एवं आसपास के युवकों को दिखाकर अपना रौब जमाते थे। अभियुक्तगण मुनाफा कमाने के उद्देश्य से अवैध पिस्टल को लगभग ₹40,000/- से ₹45,000/- में खरीदकर उसे ₹65,000/- से ₹75,000/- तक में बेचते थे। इसी प्रकार अवैध तमंचे को लगभग ₹4,000/- से ₹5,000/- में खरीदकर उसे लगभग ₹10,000/- में बेचकर लाभ अर्जित करते थे। इस प्रकार अर्जित धनराशि से वे अपने शौक एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करते थे। अभियुक्तगण अपने परिचितों एवं ग्राहकों को यह भी बताते थे कि यदि किसी को अवैध पिस्टल या तमंचे की आवश्यकता हो तो वे उनसे सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) के माध्यम से संपर्क करें, जिसके उपरांत वे उन्हें अवैध शस्त्र उपलब्ध करा देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button