उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराज्य - शहर

महादेव अपार्टमेंट सेक्टर-73 RWA चुनाव घोषित, निवासियों का मतदाता सूची में नाम शामिल किए बिना चुनाव कराने का विरोध

नोएडा।  सेक्टर-73 स्थित महादेव रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के निर्वाचन की तिथि आनन फानन में घोषित कर दी गई है जिसका स्थानीय निवासी भारी विरोध कर रहे है।

जिला पूर्ति अधिकारी, गौतमबुद्धनगर स्मृति गौतम को निर्वाचन अधिकारी नामित किए जाने के बाद विस्तृत चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार 8 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा तथा आपत्तियां व नई सदस्यता आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 9 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आपत्तियों का निस्तारण होगा और उसी दिन नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 9 अप्रैल को सायं 4 बजे से की जाएगी। 10 अप्रैल को वैध प्रत्याशियों की सूची प्रदर्शित होगी तथा नाम वापसी की प्रक्रिया भी संपन्न कराई जाएगी। अंतिम उम्मीदवारों की सूची 13 अप्रैल को जारी की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 18 अप्रैल को सायं 5 बजे तक कराया जाएगा। मतगणना 18 अप्रैल को होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

महादेव अपार्टमेंट आरडब्ल्यूए के चुनाव को लेकर निवासियों में विरोध शुरू हो गया है। निवासियों का कहना है कि बिना मतदाता पुनरीक्षण के चुनाव करना कानून का उल्लंघन है। चुनाव अधिकारी को इस पर विचार करना चाहिए नहीं तो सोसायटी के लोग विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार महादेव अपार्टमेंट आरडब्ल्यूए चुनाव कार्यक्रम को लेकर वर्तमान अध्यक्ष सतवीर यादव डिप्टी रजिस्ट्रार के यहां अपील करने का मन बना रहे हैं। चुनाव में प्रत्यासी वालंटियर टीम सेक्टर 73 के हिमांशु चौधरी ने बताया कि सभी निवासियों को वोट देने का अधिकार मिलना चाहिए, हम लोग शुरू से यह मांग कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग सहयोग नही कर रहे हैं। यह चुनाव हमारी सोसाइटी का है आपस में मिलकर लोंगो के नाम जुड़वाया जा सकता है या फिर सभी निवासियों को मतदान करने का अधिकार दे दिया जाय यही हमारी मांग है और हम इसको लेकर कल चुनाव अधिकारी को पत्र भी लिखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button