उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराज्य - शहर

संजय बाली को भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं अभिनंदन समारोह

नोएडा। “संतुष्टि सेवा फाउंडेशन” के तत्वावधान में भाजपा के नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि “संजय बाली” के सम्मान में एक भव्य बधाई एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम फाउंडेशन के सचिव सुरेंद्र गर्ग के प्रतिष्ठान हरोला मार्केट सेक्टर-5 में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारी बंधुओं ने उपस्थित होकर संजय बाली का स्वागत किया एवं उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संजय बाली लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों, समाज सेवा एवं जनहित से जुड़े विषयों में सक्रिय रहे हैं। उनके अनुभव, सकारात्मक सोच एवं नेतृत्व क्षमता से व्यापारिक हितों, सामाजिक कार्यों तथा संगठन को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी। सभी ने उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में समाज सेवा के कार्य और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ेंगे।

संस्था के अध्यक्ष नवीन पोरवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संजय बाली के नेतृत्व से व्यापारी समाज को नई ऊर्जा मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों को और अधिक गति प्राप्त होगी।

इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पोरवाल, संरक्षक बृजमोहन पोरवाल, सुरेश गुप्ता, सचिव उदयवीर सिंह, यश गुप्ता, अमन चौहान, विपिन गुप्ता, संजय अग्रवाल, विजेंद्र दहिया, पी एस शर्मा, मुकेश कुमार, मयंक गुहेर, राजेश कुमार अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार, बृजमोहन सहित अनेक व्यापारी बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संतुष्टि सेवा फाउंडेशन परिवार ने संजय बाली के सफल, प्रभावी एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button