अपराधउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर

थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा ग्रांइडर डेटिंग ऐप के माध्यम से धोखाधड़ी/लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश

नोएडा ll थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से धोखाधड़ी/लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त 1. शिवम झा पुत्र पवन झा, 2. सागर ठाकुर पुत्र मदन ठाकुर, 3. कमल पुत्र प्रताप राम को सेक्टर-76 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 30,000 रुपये नकद, 04 मोबाइल फोन, 01 Baleno कार बिना नंबर प्लेट, 01 चैन पीली धातु, 02 कार नंबर प्लेट बरामद किया गया है।

अभियुक्तगण संगठित रूप से गैंग बनाकर ऑनलाइन डेटिंग ऐप (ग्रांइडर गे डेटिंग ऐप) के माध्यम से पहले व्यक्तियों से संपर्क स्थापित कर उनसे मित्रता करते हैं। इसके उपरांत वे पीड़ित को किसी निर्धारित स्थान पर मिलने के लिए बुलाते हैं। मुलाकात के दौरान अभियुक्तगण Baleno कार का उपयोग करते हुए पीड़ित को अपने वाहन में बैठाकर उसे डरा-धमकाकर उसके साथ धोखाधड़ी करते हैं तथा उसके माध्यम से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराकर पैसे निकलवा लेते हैं एवं लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button