healthउत्तर प्रदेशराजस्थानराज्यराज्य - शहरस्वास्थ्य

नोएडा के Dr महिपाल राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026′ से सम्मानित हुवे

जयपुर llडॉ महिपाल सिंह, एक वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट और समाजसेवी, को 26 जनवरी 2026 को जयपुर में yss india द्वारा आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय सम्मान समारोह में ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें सेरेब्रल पालसी लोकोमोटर दिव्यांगता के पुनर्वास, मानव सेवा, और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय और समर्पित योगदान के लिए प्रदान किया गया।

डॉ महिपाल सिंह को विशेष रूप से सेरेब्रल पालसी लोकोमोटर दिव्यांगता से पीड़ित बच्चों और वयस्कों के उपचार, पुनर्वास, और सामाजिक पुनर्स्थापन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका उद्देश्य केवल चिकित्सीय उपचार तक सीमित न होकर दिव्यांग व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा है।

डॉ सिंह ने अपने निरंतर प्रयासों के माध्यम से अनेक ऐसे बच्चों और व्यक्तियों को नया जीवन दिया है, जो कभी दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर थे। उनके मार्गदर्शन में शारीरिक क्षमता के साथ-साथ आत्मविश्वास, स्वावलंबन, और सामाजिक सहभागिता को विशेष महत्व दिया गया। उनकी सेवाओं, अनुभव, और मानव कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए चयन समिति द्वारा उन्हें ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026’ के लिए चयनित किया गया।

समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने डॉ महिपाल सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। पुरस्कार प्राप्त करने के पश्चात डॉ महिपाल सिंह ने इस सम्मान को अपने मरीजों, परिवार, और सहयोगियों को समर्पित करते हुए भविष्य में भी दिव्यांगजनों के उत्थान और मानव सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button