उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य - शहर
सेक्टर 34 उदयगिरि 1 की नवनिर्वाचित आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी रोहित पैनल न सोसायटी पार्क में निवासियों के साथ की बैठक
नोएडा। सेक्टर 34 स्थित उदयगिरि प्रथम की नवनिर्वाचित आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी रोहित पैनल के ने सोसायटी के सैन्टल पार्क में निवासियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया जिसमें सोसायटी निवासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर चर्चा की, सभी निवासीगणो ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
अमित पोरवाल ने बताया कि नवनिर्वाचित आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी 1 दिसंबर से अपना कार्यभार ग्रहण करेगी। बैठक में निवासियों के साथ आरडब्ल्यूए सदस्य रोहित, विजय कुमार वर्मा, वेद प्रकाश तिवारी, शंभू कुमार मिश्रा, विशाल शर्मा, अमित पोरवाल, अक्षय कुमार सोम, राणा मुखर्जी, जितेन्द्र चौरसिया, जीशान, ज्योति, सुनील कुमार राय, राम प्रकाश, पियूष कुमार गौड़ आदि उपस्थित रहे।



