63 पुलिस व साइबर टीम ने फर्जी कॉल सेन्टर संचालित करने वाले 04 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना सैक्टर-63 पुलिस व साइबर टीम के संयुक्त प्रयास से एच 90 सैक्टर 63 नोएडा में Sea Zone Recruitment and Training नामक फर्जी काल सेन्टर संचालित कर आमजन को क्रूज पर नौकरी देने, मेडीकल फिटनैश चेकअप कराने,वर्क आर्डर व वीजा दिलवाने के बहाने धोखाधडी करने वाले करने वाले 04 अभियुक्तगण 1. नितिन कुमार पत्र ओमप्रकाश 2. विरेन्द्र कुमार पुत्र रामबहादुर 3. अमन कुमार पुत्र रामकुमार 4. सचिन कुमार पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना सैक्टर 63 सैन्ट्रल नोएडा पर मु0अ0स0-136/2026 धारा 318(4), 338, 336(3),340(2) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया l
अभियुक्तों द्वारा सोशल मीडिया (फेस बुक , इस्ट्राग्राम व अन्य ऐप्प आदि) के माध्यम से अपनी फर्म के विषय मे प्रचार प्रसार करके क्रूज पर नौकरी देने, मेडीकल फिटनैश चेकअप कराने,वर्क आर्डर व वीजा दिलवाने के बहाने लडको व लडकियो को अपनी बातो मे फंसाकर उनसे किस्तो मे मेडीकल चेकप के लिये 10000 रुपये व ट्रैनिग कराने के बहाने 45 हजार रुपये व वर्क आर्डर व वीजा दिलवाने मे सहायता करने के नाम पर 25 हजार रुपये ट्रासफर व कैश के रुप मे लेते थे तथा पैसा लेने के बाद हम लोग अपने मोबाइल को बन्द कर देते थे व आफिस अन्य स्थान पर शिप्ट कर लेते थे तथा मेरी फर्म का वर्तमान समय तर जीएसटी नम्बर नही मिला है जिसके कारण पैसा अपने व अपने साथियो के बैक खातो मे लेते थे।



