उत्तर प्रदेश

कायाकल्प साहित्य कला फाउंडेशन का 37वां स्थापना दिवस संपन्न, साहित्यकार – समाजसेवी हुए सम्मानित

नोएडा: सेक्टर-27 स्थित क्लब में साहित्य और कला के क्षेत्र में अग्रणी संस्था कायाकल्प साहित्य कला फाउंडेशन का 37वां स्थापना दिवस, सम्मान समारोह एवं सरस काव्य संध्या धूमधाम और गरिमा के साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम में साहित्यकारों, कवियों, पत्रकारों और समाजसेवियों का समागम देखने को मिला।

फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक मधुप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था पिछले 37 वर्षों से मां शारदे के चरणों में समर्पित होकर साहित्य और संस्कृति की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर उन विभूतियों को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट और अनुकरणीय योगदान दिया है।

विभिन्न श्रेणियों में दिए गए ‘कायाकल्प सम्मान 2026’:-कायाकल्प साहित्य शिरोमणि सम्मान, 2026: दिल्ली की लब्धप्रतिष्ठ वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सविता चड्ढा एवं देहरादून के वरिष्ठ साहित्यकार सत्य प्रकाश शर्मा ‘सत्य’।

कायाकल्प जे. सी. वर्मा स्मृति सम्मान, 2026: नोएडा के प्रतिष्ठित समाजसेवी कन्हैया लाल।

कायाकल्प गौरवश्री सम्मान, 2026: पीएनआई (PNI) न्यूज़, नोएडा के संपादक पवन राज सिंह।

कायाकल्प हिन्दी गौरव सम्मान, 2026: कानपुर की प्रतिष्ठित कवयित्री शालिनी राय निगम ‘शीरी’।

कायाकल्प साहित्य भूषण सम्मान, 2026: दिल्ली की अंतर्राष्ट्रीय शायरा डॉ. अना देहलवी, दिल्ली की वरिष्ठ कवयित्री व गीतकार डॉ. अनुराधा पाण्डेय, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के वरिष्ठ साहित्यकार विजय प्रशान्त, ग्रेटर नोएडा के वरिष्ठ गीतकार डॉ. कुमार आदित्य, गाज़ियाबाद के वरिष्ठ कवि पीयूष कान्ति, गाज़ियाबाद के प्रतिष्ठित शाइर मासूम ग़ाज़ियाबादी और नोएडा के वरिष्ठ गीतकार अशोक कश्यप।

कायाकल्प साहित्यश्री सम्मान, 2026: खुर्जा की ओजस्वी कवयित्री पूनम अदा, मुंबई की प्रतिष्ठित ग़ज़लकार सुमंगला सुमन, दिल्ली के प्रतिष्ठित दोहाकार डॉ. मनोज कामदेव, कानपुर के प्रतिष्ठित गीतकार डॉ. गोविन्द नारायण शाँडिल्य, गाज़ियाबाद के कवि-ग़ज़लकार जगदीश मीणा, दिल्ली के ग़ज़लकार एवं रेखाचित्रकार संजय कुमार गिरि तथा दिल्ली की प्रतिष्ठित कवयित्री भावना अरोड़ा मिलन।

सरस काव्य संध्या में बही भक्ति और रस की धारा:-स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सरस काव्य संध्या’ में आमंत्रित देश के जाने-माने कवियों और कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। काव्य पाठ करने वाले मुख्य रचनाकारों में कवि जितेन्द्र जीत, कवि दास प्रेम, जमशेद माहिर, उमानाथ त्रिपाठी, सुरेश चन्द्रा, सुरेश चौरसिया, यश त्रिवेदी, विजया एहसास, नलिनी राज मौसम, डॉ. पारुल राज, डॉ. शिल्पा राजपूत, सुमन बहार, संगीता गोयल ‘संग’, दीपा शर्मा ‘उजाला’, सुजाता कुमारी, प्रवीण रंजन जौनपुरी और प्रेम सिंह शामिल रहे। सभी कवियों की ओजस्वी, श्रृंगार और समसामयिक रचनाओं पर सदन ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button