शैक्षणिक और संास्कृतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए रूसी प्रतिनिधिमंडल ने किया एमिटी का दौरा
नोएडा llरूस-भारत के मध्य शैक्षणिक और सांस्कृतिक सहयोग को मज़बूत करने और युवा आदान-प्रदान, संयुक्त परियोजनाओं और दोनों देशों के छात्रों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने हेतु आज रूसी प्रतिनिधिमंडल ने एमिटी विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल में रशियन फेडरेशन के विज्ञान एंव उच्च शिक्षा मंत्रालय की निदेशक एंव फार ईस्टर्न फेडरल यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डा गिच ओल्गा के नेतृत्व में छह रूसी विद्यार्थियों ने शिरकत की। रूसी छात्रो ंने भारतीय उद्योग, खान पान, संस्कृती, खेलों के संर्दभ में जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल का स्वागत एमिटी ग्रुप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह द्वारा किया गया।
रशियन फेडरेशन के विज्ञान एंव उच्च शिक्षा मंत्रालय की निदेशक एंव फार ईस्टर्न फेडरल यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डा गिच ओल्गा ने कहा कि एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पाठयक्रम और अनुसंधान कार्यक्रमों ने हमें प्रभावित किया है। भारत और रूस के मध्य संबंध काफी वर्षो पुराना है और समय समय पर दोनोें देशों के संस्थान एक दूसरे देशों में भ्रमण करते है। हम एमिटी के साथ विभिन्न क्षेत्रों में शैक्षणिक व अनुसंधानिक सहयोग को बढ़ाने के लिए, छात्रों एंव शिक्षकों का अवागमन, संयुक्त सम्मेलन एंव प्रोजेक्ट आदि पर विचार कर रहे है। एमिटी की अतिथिसेवा ने हमें अभिभूत कर दिया है।
एमिटी ग्रुप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि हमें प्रतिनिधिमंडल के साथ आये छात्रों को भारत के व्यापार एवं संस्कृती की जानकारी देकर प्रसन्नता हो रही है। उन्होने एमिटी के अकादमिक पाठयक्रमों, अनुसंधान आदि की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हम रशिया के विश्वविद्यालयों के साथ डयूल डिग्री, संयुक्त शोध कार्यक्रम, लघु अवधि के कार्यक्रम का संचालन करना चाहते है। इसके अतिरिक्त भारत एंव रूस में संयुक्त कैंपस और उत्कृृष्ट सेंटर की स्थापना करना और रशियन फांउडेशन प्रोग्राम, सहित भारत व रूस में चल रहे अनुसंधान कार्यक्रमों में भागीदारी, छात्रों का एक दूसरे के संस्थान में आवागमन आदि पर कार्य करना चाहते है।
इस अवसर पर रूस – इंडिया राउंडटेबल का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने वैज्ञानिक, प्रौद्योगिक, व्यापारिक प्रोजेक्ट और विश्वविद्यालय के अवसरों पर चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक प्रयोगशाला, एआई प्रयोगशाला, केन्द्रीय पुस्तकालय, एमिटी स्कूल ऑफ कम्यूनिकेशन स्टूडियों, एमिटी इनोवेशन इंक्यूबेटर का दौरा भी किया



