उत्तर प्रदेशदेश / राष्ट्रीय

वंदे मातरम’ और राष्ट्रगान से गुंजायमान हुआ सेक्टर 105, दिव्य कृष्णात्रेय की अगुवाई में फहरा तिरंगा

नोएडा। सेक्टर 105 आरडब्ल्यूए द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष श्री दिव्य कृष्णात्रेय के कुशल एवं प्रभावशाली नेतृत्व में संपन्न हुए इस भव्य कार्यक्रम के दौरान पूरा सेक्टर देशभक्ति के रंगों में सराबोर नजर आया।

​ध्वजारोहण से पूर्व निवासियों और बच्चों ने देशभक्ति में ओतप्रोत होकर पूरे उत्साह के साथ ‘वंदे मातरम’ का गायन किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया और प्रांगण में मौजूद सभी लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और राष्ट्रगान की गूंज ने पूरे माहौल में एक अद्भुत देशभक्ति का संचार किया।

​इस अवसर पर भारत सरकार के पूर्व गृह सचिव डॉ. प्रदीप कुमार एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. राजेंद्र कुमार तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दोनों महानुभावों ने अपने ओजस्वी विचारों, सादगी और प्रभावशाली व्यक्तित्व से सभी निवासियों को प्रेरित किया।

​कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने में आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी का विशेष योगदान रहा। अध्यक्ष श्री दिव्य कृष्णात्रेय के साथ महासचिव श्री राजीव दुबलिश, उपाध्यक्ष श्रीमती रानी गौतम, कोषाध्यक्ष श्री सुरेश बंसल तथा संयुक्त सचिव श्री अनिल भदोरिया, श्री महेश चौहान, श्री हरीश पालीवाल एवं श्री उमेश माथुर ने सराहनीय भूमिका निभाई। समारोह के अंत में अध्यक्ष श्री दिव्य कृष्णात्रेय ने सभी अतिथियों और सम्मानित निवासियों का इस प्रेरणादायक आयोजन में उपस्थिति के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button