healthउत्तर प्रदेशधर्म कर्मराजनीतिराज्यराज्य - शहरशिक्षास्वास्थ्य

लोकमंच महासचिव महेश सक्सेना ने विधायक के सामने रखी अपनी बातें जिससे जरुरत मंद लोगों को मिल सकें फ्री इलाज और शिक्षा

नोएडा llनोएडा लोक मंच द्वारा शुक्रवार को नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी, सेक्टर-15 में विधायक पंकज सिंह और प्राधिकरण के इन्दुप्रकाश और जीएम आरपी सिंह समेत कई अधिकारी व शहर के कई प्रमुख लोगों के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने विधायक के सामने अपनी बात रही जिस पर विधायक ने सहमति जाहिर करने हुए कहा की इससे पहले भी प्राधिकरण के अतिधकारी इन्दु प्रकाश दवा बैक की तारीफ कर चुके है और ये जरुरत मंद लोगों की मदद हो रही है।

लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना ने लोकमंच द्वारा संचालित पुस्तकालय (सेक्टर-15), अंतिम निवास (सेक्टर-94) एवं दवा बैंक (सेक्टर-12) की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुए उनके अंतर्गत आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु सहयोग का आग्रह किया तथा संबंधित मांगें विधायक के समक्ष रखीं। इस दौरान अधिकारियों ने पुस्तकालय (सेक्टर-15) में भवन से जुड़े लंबित सिविल कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने, बिजली का भार बढ़ाने, बिजली से संबंधित कार्य को पुर्ण कराने, भवन की मरम्मत एवं पुस्तकों के लिए दान को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। दवा बैंक (सेक्टर-12) के लिए लीज अवधि बढ़ाने, साथ ही साफ-सफाई एवं सैनेट्री व्यवस्था हेतु एक स्थायी कर्मी उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। अंतिम निवास (सेक्टर-94) में टूटे हुए गेट के पुनर्निर्माण तथा संपूर्ण परिसर के समुचित विकास एवं निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने पर विशेष जोर दिया गया। जिसको लेकर विधायक पंकज सिंह ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को सभी आवश्यक सुधार कार्यों में पूर्ण सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े इन सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने नोएडा लोक मंच मुहिम की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम का संचालन गुरु ,समाजसेविका राजेश्वरी त्यागराजन ने किया इस दौरान डॉ. रामशरण गौड़, मशहूर कवि विनोद पांडे, फोनरवा कोषाध्क्ष पवन यादव, कुशाग्र अवस्थी, प्रदीप वोहरा ,दीपाली, गिरजा सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button