मेरठ जोन की 27वीं अंर्तजनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता (पुरुष/महिला)-2026 का भव्य शुभारंभ

नोएडा llआज दिनांक 22 अगस्त 2026 को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, बीटा-2, ग्रेटर नोएडा में मेरठ जोन, मेरठ की 27वीं अंर्तजनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता (पुरुष/महिला)-2026 का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में अजय कुमार, अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय गौतमबुद्धनगर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अनेक विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहे, जिनमें आयोजन सचिव एवं पुलिस उपायुक्त लाइन्स डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम ग्रेटर नोएडा कृष्णपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रथम सुरेश रॉय, प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय कृष्णवीर सिंह, हॉकी संघ गौतमबुद्धनगर के सचिव मंजीत सिंह, हॉकी मीडिया प्रभारी हरेन्द्र भाटी, स्टेडियम मैनेजर हरे कृष्णा तथा निर्णायक/रेफरी दलीप कुमार, नीरज कुमार, जुगेन्द्र सिंह धनंजय एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित रहे। प्रतियोगिता का संचालन निरीक्षक (ना.पु.) सुनील भारद्वाज द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया

प्रतियोगिता के आज दिनांक 22 अगस्त 2026 को खेले गए मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे-
उद्घाटन मैच (पुरुष वर्ग)- गौतमबुद्धनगर बनाम बुलंदशहर – गौतमबुद्धनगर ने 10-0 से जीत दर्ज की।
द्वितीय मैच (महिला वर्ग)- गाजियाबाद बनाम हापुड़ – गाजियाबाद ने 6-0 से विजय प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया।
तृतीय मैच (महिला वर्ग)- मेरठ बनाम गौतमबुद्धनगर – मेरठ ने 2-0 से विजय प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया।
चतुर्थ मैच (पुरुष वर्ग)- मेरठ बनाम गाजियाबाद – मेरठ ने 1-0 से विजय प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया।
पाँचवाँ मैच (पुरुष वर्ग)- बागपत बनाम सहारनपुर – बागपत ने 6-1 से सहारनपुर को हराकर सेमी-फाइनल में प्रवेश किया।
कल दिनांक 23 अगस्त 2026 को निर्धारित मैच इस प्रकार हैं-
क्वार्टर फाइनल (पुरुष वर्ग)- हापुड़ बनाम मुजफ्फरनगर
प्रथम सेमीफाइनल- गौतमबुद्धनगर बनाम बागपत
द्वितीय सेमीफाइनल- मेरठ बनाम मुजफ्फरनगर एवं हापुड़ की विजेता टीम



