healthउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहरस्वास्थ्य

मानसिक स्वास्थ्य का शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव कार्यशाला का आयोजन

नोएडा। राजभाषा अनुभाग एपीडा द्वारा बुधवार को महात्मा गांधी सम्मेलन कक्ष में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय मानसिक स्वास्थ्य का शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव था।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों को तनावपूर्ण जीवनशैली में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और उसके शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला में फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन नोएडा सेक्टर 70 से आमंत्रित विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव और डॉ. सुष्मिता भाटी ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने मानसिक संतुलन, तनाव प्रबंधन और हार्मोनल संतुलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

विशेषज्ञों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक व्याधियों के अंतर्संबंधों पर प्रस्तुति दी गई। तनाव कम करने के व्यावहारिक तरीके और संतुलित जीवनशैली अपनाने के सुझाव साझा किए गए। कार्यशाला में विशेष रूप से महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कार्य-जीवन संतुलन पर चर्चा की गई।

कार्यशाला में मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही, सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के कर्मचारी भी वर्चुअल माध्यम से इस सत्र से जुड़े। प्रतिभागियों की ओर से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान कर्मचारियों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button