उत्तर प्रदेशधर्मधर्म कर्मराजनीतिराज्यराज्य - शहर

भारतीय सिंधु सभा द्वारा आयोजित चेटी चंड उत्सव में सिंधी समाज ने रचा इतिहास

नोएडा। सेक्टर 74 स्थित केपटाउन क्लब हॉल में हुए भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव (चेटी चंड उत्सव) एवं सिंधी नव वर्ष के रंगारंग कार्यक्रम में नोएडा के पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुवे दिल्ली एनसीआर से लगभग 300 सिंधी समाज के व्यक्तियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध गायकों अजय मोहन, कविता अंबवानी एवं महेश हिंगोरानी ने साईं का गुणगान किया और अपनी मनमोहक प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को नाचने पर मजबूर कर दिया। चार घंटे चले कार्यक्रम में छेज नृत्य, बच्चो को क्विज, मुहावरा, पहचानो प्रतियोगिता एवं सिंधी समाज में पहली बार खेले गए बीएसएस की केबीसी- सिंधी (पंजीकृत,कॉपीराइट) जिसकी परिकल्पना, पटकथा लेखन और निर्देशन नरेश जोतवानी द्वारा किया गया और होस्टिंग की जिम्मेदारी जानी मानी ऐंकर हीरल कवलानी और कंप्यूटर साईं का रोल मल्टी टैलेंटेड केया कवलानी को दिया गया।

कार्यक्रम की अपार सफलता से उत्साहित सभा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार जोतवानी ने बताया कि यह कार्यक्रम मात्र 3 दिनों में तय किया गया जिसमें स्थान का सहयोग केपटाउन AOA के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य अरुण शर्मा, अध्यक्ष भारद्वाज द्वारा सिंधी समाज के कार्यक्रम के लिए न सिर्फ निःशुल्क दिया गया बल्कि अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित हो कर हाल की व्यवस्था भी देखी और अंत तक कार्यक्रम का आनंद भी लिया।

जोतवानी ने कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता का श्रेय भगवान श्री झुलेलाल जी की कृपा दृष्टि, पत्नी जया जोतवानी का अथक प्रबंधन और मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत वाद्या, कांता वाद्या, महिला उपाध्यक्ष हीरल कवलानी केया कवलानी, नरेंद्र मनसुखानी, हरीश निहलानी और बद्दी हिमाचल महेश हिंगोरानी के सहयोग के चलते यह कार्यक्रम संभव हो पाया।

उत्साहित उपाध्यक्ष अजीत वाद्या ने भविष्य में भी नोएडा में इस प्रकार के मनोरंजक और सिंधी भाषा और संस्कृति को बढ़ाने वाले कार्यक्रम करने की बात कही। वहीं हीरल ने बताया कि अगला कार्यक्रम आईएएस कार्यशाला का किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिल्ली से निवर्तमान अकादमी उपाध्यक्ष सुरेश खत्री, पूर्व NCPSL उपाध्यक्ष श्रीकांत भाटिया, प्रसिद्ध समाजसेवी महेश राजानी, पवित्र शिवशांति आश्रम लखनऊ से पधारे श्री दर्शन लाल, सेवानिवृत्त चीफ़ इंजीनियर डीडीए श्याम अंबवानी, बद्दी से विश्वविद्यालय के डीन महेश

हिंगोरानी,गुरुग्राम से गायिका कविता अंबवानी, इंदौर से गायक अजय मोहन, डाक्टर हरि सहजवानी एवं सिंधी वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्षा चित्रा सहजवानी, लोकसभा के सेवानिवृत्त अनुवादक प्रकाश वनजानी, प्रगतिशील के अध्यक्ष विजय इसरानी, मनीषा इसरानी , अशोक मलकानी मालवीय नगर से, गाजियाबाद के पूज्यपंचायत महासचिव राजेंद्र केसवानी, कुमार खिमनानी, राजाराम चंदानी मोहन माखीजा एस्ट्रोलॉजर अशोक वाद्या, द्वारका से यूथ आइकन ललित बिजलानी, उत्तम नगर से हरीश खिलवानी, भगवान मोटवानी एवं मीना मोटवानी, सचिव प्रेम प्रकाश मंगलानी, कोषाध्यक्ष शंकरलाल कालरा, माधुरी कालरा, दादा नामदेव रुपवानी, दादा जी सी भागचंदानी, प्रिंस एवं जूही ठाकुर, सिंधी तड़का की विजेता प्राची डायलानी, वकील सुनील

एवं लता चाँदवानी, कपिल नाथानी, सीए श्वेता एवं प्रदीप संतदासानी, दीपक रामवानी, कविता वाध्या, कांता वाध्या, निखिल एवं दिया वाध्या, नोनित व मोहित वाध्या,यूथ आइकन चेष्टा कवलानी,ओम प्रकाश कुकरेजा, जया जोतवानी, राजीव जोतवानी,स्नेहा जोतवानी, घनश्याम एवं चंपा देवनानी, आदि सहित समाज के सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

केबीसी सिंधी के प्रथम विजेता विजय व मनीषा इसरानी, श्रीकांत भाटिया व अजय मुकेश बने। वहीं भारतीय सिंधु सभा द्वारा प्रदेश के हर जिले में प्रति वर्ष 5 सिंधु गौरव अवार्ड व यूथ आइकन अवार्ड के अंतर्गत इस वर्ष के दिल्ली ncr के 15 गणमान्य व्यक्तियों को सिंधु गौरव अवार्ड व 6 को सिंधु यूथ आइकन अवार्ड से सम्मानित भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button